22 दिसंबर. रात के तकरीबन साढ़े नौ बजे का वक़्त था. शनिवार की रात. अगले दिन इतवारकी छुट्टी. वो भी क्रिसमस वाले हफ़्ते में. इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा आबादी वालेदो द्वीप हैं- पश्चिमी जावा और सुमात्रा. यहां खूब सारे लोग घर से बाहर निकलकरमौज-मस्ती कर रहे थे. एकाएक समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें किनारे आईं. ये आम दिनों कीलहरें नहीं थीं. सुनामी थी. सुनामी ख़त्म होने के बाद से ही लाशें निकल रही हैं.मरने वालों की तादाद 281 तक पहुंच गई है. ये संख्या और बढ़ सकती है. लगभग 1,000 लोगजख्मी हुए हैं. सैकड़ों इमारतें बर्बाद हो गई हैं. कई लोग लापता हैं.