जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई हिंसा के बाद देश के कई हिस्सों में इसकाविरोध हो रहा है. मुंबई में भी लोगों ने हिंसा के विरोध में प्रोटेस्ट किया. 6जनवरी के दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर भी प्रदर्शन हुआ. लोगों ने नारे लगाए, गाने गाए,पोस्टर्स लेकर खड़े हुए. इन सारे पोस्टर्स के बीच एक पोस्टर कश्मीर के मुद्दे पर भीथा. एक लड़की ने हाथ में एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था, ‘Free Kashmir’.लड़की की तस्वीर जमकर वायरल हुई. कई सारे सवाल किए जाने लगे. ये पूछा जाने लगा किकिस बात की आज़ादी?