1960 में आई फिल्म ‘हम हिन्दुस्तानी’ का ये गीत साल 2019 में बिल्कुल सही बैठता है.साल 2019 में जो बीत गया सो बीत गया. अब एक नया साल होगा. नई सुबह होगी. जहां परक्रिकेट के चाहने वालों को भी नई-नई चीज़ें मिलेंगी. बात की शुरुआत हमने इस लाइन केसाथ इसलिए की है, क्योंकि साल 2019 में एक नहीं, बल्कि कई ऐसे मौके आए जब क्रिकेटफैंस की धड़कनें बढ़ गईं. आंखों से आंसू निकल आए या फिर खुशी के पल पास आते-आते दूरचले गए. साल 2019 में क्रिकेट फैंस के साथ ऐसा सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बारहुआ. उन मौकों में से ही हम आपके लिए चुनकर लाए हैं पांच मौके, जिन्हें कोई भीक्रिकेटप्रेमी फिर से जीना नहीं चाहेगा.