मेघालय. यानी बादलों का घर. बारिश और शांति वाला पूर्वोत्तर का एक राज्य. वहां कीएक कोयला खदान में पिछले 13 दिनों से 15 मजदूर फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को बाहरनिकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. लेकिन अब भी कामयाबी नहीं मिल पाई है.फिलहाल की हालत ये है कि मेघालय सरकार ने बचाव का काम रोक दिया है. सरकार के बचावदल ज्यादा क्षमता वाले पंप का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनके जरिए खदान में भरे पानीको बाहर निकाला जा सके.