The Lallantop
img_ipl_banner
होम
पॉइंट्स टेबल
शेड्यूल
स्टैट्स

T20 World Cup 2026 Points Table

हर दो साल में होने वाला T20 वर्ल्ड कप लौट आया है. इस बार भारत और श्रीलंका इसकी मेजबानी कर रहे हैं. पहली बार 20 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी. इन 20 देशों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप की सभी टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी. सुपर-8 में भी इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इन दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 8 मार्च को फाइनल मैच खेलेंगी.

Advertisement

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

T20 World Cup 2026 के ग्रुप राउंड में जीत और हार पर कितने पॉइंट्स मिलते हैं?

T20 World Cup 2026 के ग्रुप राउंड में मैच जीतने पर टीम को 2 पॉइंट्स मिलते हैं. हारने पर कोई अंक नहीं मिलता. अगर मैच बेनतीजा या ड्रा रहता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाता है.

T20 World Cup 2026 के ग्रुप राउंड में पॉइंट्स बराबर होने पर स्थान का फैसला कैसे होगा?

नियमों के मुताबिक अगर ग्रुप राउंड में दो टीमों के अंक बराबर हों, तब बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम दूसरे के मुकाबले ऊपर होगी.

सुपर-8 में जाने वाली टीमों का फैसला कैसे होगा?

ग्रुप राउंड के सभी मैच होने के बाद सभी चार ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी.

सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला कैसे होगा?

सुपर-8 राउंड में दो ग्रुप बनाए जाएंगे. इन दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी.

T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल कब अपडेट होगी?

टूर्नामेंट के दौरान ग्रुप राउंड और सुपर-8 के हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल अपडेट होगी.