धोनी नहीं, सिर्फ तीन भारतीय... युवराज ने चुनी ऑलटाइम XI, ऑलराउंडर का नाम देख किसी को भरोसा नहीं होगा!
Yuvraj Singh ने हाल ही में अपनी फेवरेट प्लेइंग XI चुनी. जिसमें उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी.

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस (India Champions) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL) का खिताब अपने नाम किया. इंडिया चैंपियंस ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया. इस दौरान युवी पाजी ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग XI चुनी. जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन भारतीय प्लेयर्स को जगह दी है. युवराज ने इस टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को शामिल नहीं किया है. जबकि ऑलराउंडर के लिए उन्होंने ऐसे प्लेयर का नाम लिया है, जो हैरान करने वाला है.
दरअसल, युवराज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंकर शेफाली बग्गा से बात की. इस दौरान इंडियन दिग्गज ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग XI का एलान किया. युवराज ने इस टीम में सबसे पहले सचिन तेंडुलकर को चुना. इसके बाद युवी ने अपनी टीम में रिकी पॉन्टिंग, विराट कोहली, रोहित शर्मा, एबी डी विलियर्स को जगह दी. विकेटकीपर के तौर पर युवी ने एडम गिलक्रिस्ट को चुना. जबकि दो पेसर के तौर पर उन्होंने वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्रा को चुना. वहीं उनकी टीम में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न को जगह मिली. बारी जब आखिरी प्लेयर को चुनने की आई तो युवराज ने एक ऑलराउंडर को चुना. वो नाम रहा एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) का. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
दरअसल युवराज और इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर को साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान मैदान पर तीखी बहस हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान फ्लिंटॉफ ने युवराज को गला काटने के धमकी भी दी थी. जबकि युवराज ने उनकी तरफ बल्ला दिखाया था. इस बहस के कुछ देर बाद ही युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए थे. ऐसे में युवराज के ऑलटाइम इलेवन में फ्लिंटॉफ का नाम थोड़ा चौंकाने वाला रहा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हरा बने चैंपियन, इरफ़ान के जश्न में गिर पड़े सुरेश रैना!
इंडिया चैंपियंस ने जीता खिताबबात वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL) टूर्नामेंट की करें तो युवी पाजी की कप्तानी में इंडिया टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में वह 156 रन बनाए थे. जिसे भारत ने 19.1 ओवर्स में सिर्फ़ पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
वीडियो: WCL Final: भारत ने पाकिस्तान को हराया, पठान का जश्न देखने लायक रहा

.webp?width=60)

