युवराज ने सोचा नहीं होगा, घर से पैसे बनाने का चक्कर यूं भारी पड़ जाएगा!
युवराज के गोवा वाले घर पर बहुत बवाल कटा है.

युवराज सिंह. इंडिया के सुपरस्टार ऑलराउंडर. रिटायर होने के बाद भी युवी लगातार चर्चा में बने ही रहते हैं. और युवी पाजी अब एक नए लफड़े में फंस गए हैं. युवी को गोवा टूरिज़्म ने एक नोटिस भेजा है. पूरी ख़बर क्या है, आइए बताते हैं.
दरअसल युवराज सिंह का एक विला है, गोवा के मोर्जिम में. युवी ने इस विला को होमस्टे के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कराया था. यानी आप पैसे दीजिए और यहां आकर रहिए. लेकिन शायद उन्हें पता नहीं था कि उन्हें इसके लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी. सो, युवी ने बिना अनुमति ऐसा ऐड डाल दिया और इसी लिए उन्हें नोटिस भेजा गया. अब उन्हें 8 दिसंबर को एक सुनवाई के लिए जाना होगा.
गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम, 1982 के तहत होमस्टे का रजिस्ट्रेशन जरूरी है. गोवा टूरिज्म के डेप्युटी डायरेक्टर राजेश कले ने 18 नवंबर को एक नोटिस भेज युवराज को सुनवाई के लिए बुलाया है. ये सुनवाई 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे रखी गई है. युवराज के विला का नाम 'कासा सिंह' है.
इस नोटिस में युवराज से पूछा गया है कि प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन ना होने के चलते उन पर जुर्माना क्यों ना लगाया जाए. इस नोटिस में लिखा गया है,
डिपार्टमेंट ने युवराज के एक ट्वीट का भी हवाला दिया है, जिसमें वो लोगों का अपने गोवा के घर पर स्वागत कर रहे हैं. ये ऐड AirBnB पर है. युवी ने ट्वीट में लिखा था,
इस ट्वीट का हवाला देते हुए अधिकारियों ने सवाल उठाया है कि क्यों ना युवराज पर जुर्माना लगाया जाए. अब देखना होगा कि युवराज इस नोटिस का जवाब कैसे देते हैं.
डेविड वार्नर की बीवी कैंडिस वार्नर उन्हें पॉकेट मनी क्यों देती हैं?

.webp?width=60)

