The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Yuvraj Singh hopes Shubman Gill will play against Pakistan in ODI World Cup encounter in Ahmedabad

युवी ने शुभमन गिल को 2011 का नुस्ख़ा देकर 'तगड़ा' कर दिया...

युवी को उम्मीद है कि भारत के स्टार ओपनर Shubman Gill फ़िट होकर पाकिस्तान के खिलाफ़ ताबड़तोड़ बैटिंग करेंगे.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:22 PM IST)
How Yuvraj Singh inspired Shubman Gill to recover from illness and be ready for World Cup clash
युवराज सिंह ने शुभमन गिल पर क्या कहा? (तस्वीर - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) पर बड़ा बयान दिया है. युवी पाजी ने कहा है कि उन्होंने शुभमन को 'तगड़ा कर दिया है'. युवी को उम्मीद है कि भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ठीक हो जाएंगे. और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुक़ाबले में धमाल मचाएंगे. ICC वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपने पहले दो मैच जीत चुका है. तीसरे मैच में इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है. बता दें, शुभमन अहमदाबाद में टीम के साथ जुड़ गए हैं और वहां से उनका एक तस्वीर भी आई है, जो फ़ैन्स को खुश कर देगी.

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए युवी ने कहा,

‘शुभमन गिल को मैंने तगड़ा कर दिया है. मैंने उनसे कहा, मैं कैंसर से लड़ते हुए वर्ल्ड कप खेल रहा था. मैं टीम के लिए जल्दी रेडी हो गया था. उम्मीद करता हूं वो भी इंडिया-पाकिस्तान के लिए तैयार रहेंगे. जब आपको बुखार हो, डेंगू हो, तब क्रिकेट खेलना बहुत मुश्किल होता है. मैंने ये अनुभव किया है. इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि अगर वो फिट हो जाते हैं, तो वो ज़रूर खेलेंगे.’

युवी ने आगे ये भी कहा, दोनों टीम्स अच्छी फॉर्म में हैं. दोनों ने अपने दोनों मैच जीते हैं. 2011 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ने फ़ैन्स को एक ख़ास मेसेज भी दिया. युवी बोले,

‘दोनों टीम्स के लिए अच्छी बात है कि इतने साल के बाद भारत में इनका मैच हो रहा है. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा लोग इस मैच को देखने आएंगे. मैं कहूंगा कि ये समय वापस नहीं आएगा, हमें इसे एंजॉय करना चाहिए. सिर्फ यही मैच नहीं है, इसके बाद भी कई मैच होने हैं. उम्मीद है कि मैच अच्छा होगा.’

युवी पाजी की बात में दम तो है. पाकिस्तान आख़िरी बार 2016 में भारत आई थी, T20 वर्ल्ड कप खेलने. युवी ने आगे पाकिस्तान के एक प्लेयर का नाम भी बताया, जिससे टीम इंडिया को बचना चाहिए. वह बोले,

‘भारत फिलहाल कॉन्फिडेंट है. उसने अफ़ग़ानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को हराया है. रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था. मुझे लगता है अभी दोनों टीम्स का कॉन्फिडेंस अच्छा है और ये कड़ी टक्कर होगी. मोहम्मद रिजवान अच्छे फॉर्म में हैं. दोनों टीम्स ने अच्छा क्रिकेट खेला है. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ़ शानदार चेज़ किया था. 300 से ज्यादा का टार्गेट चेज़ करने से उन्हें बहुत कॉन्फिडेंस मिला होगा.’

एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे. ये मैच शनिवार, 14 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीम्स अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और ट्रेनिंग कर रही हैं. रोहित शर्मा की टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं. बाबर की टीम नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हरा चुकी है.

वीडियो: रोहित और विराट की वायरल फोटो ने फ़ैन्स का दिन बना दिया!

Advertisement

Advertisement

()