युवराज सिंह. वो आदमी जिसका कहना है कि 'धोनी भूखा मरेगा', उसका बेटा. वो आदमीजिसने एक ओवर में हर गेंद पर उतने रन बटोरे जितने बटोरे जा सकते थे. वो आदमी जिसनेदुनिया के सबसे तेज़ पचास रन बनाये. वो आदमी जिसने खून की उल्टियां करते-करते वर्ल्डकप जितवाया. वो आदमी जिसने अपने जीवन का सबसे बड़ा मैच कैंसर के साथ खेला और उसेबा-कायदे हराया. टीम में वापस अपनी जगह मेंटेन करने की हर कोशिश कर रहा है. इसीकोशिश के क्रम में इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे वन-डे में 150 रन मार दिए. "नाई पादिसतौ नाई पादिस. जब पादिस तौ पईजामा फाड्डालिस" वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए. 295वन-डे मैच खेल चुके युवराज सिंह ने इन्हीं 150 रन के दम पर जून में होने वालीचैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी ठोंक दी है. युवराज की इससे पहले वालीसेंचुरी लगभग 6 साल पहले आई थी. लगभग 70 महीने पहले. ठीक ठीक 304 हफ़्ते और 4 दिनपहले. ठीक ठीक 2132 दिन. इतने दिनों में दुनिया बहुत बदली है. बेतहाशा बदली है.युवराज खुद काफ़ी बदले हैं. वो अब शादीशुदा हैं. थोड़े शिथिल भी हो चले हैं. खुद कहतेहैं कि 30 की उमर के बाद शरीर को औकात में रखना पड़ता है. युवराज की पिछली दोसेंचुरीज़ के बीच में ये जो गैप था, इसमें क्या क्या हुआ, देखते हैं: वन-डे मैचोंमें कुल 409 सेंचुरी मारी गयी हैं. कोहली ने 22 वन-डे सेंचुरी मारी हैं. 14 इंडियनबैट्समेन ने वन-डे मैचों में सेंचुरी मारी है. रोहित शर्मा ने 2 डबल सेंचुरी मारीहैं. वन-डे में 26 नए इंडियन प्लेयर्स खेलने के लिए आये हैं. 62 कप्तान बदल चुकेहैं. इंडियन टीम के तीनों फॉर्मैट्स में कोहली कप्तान बन चुके हैं. सचिन, माइकलक्लार्क, मिसबाह उल हक़, सहवाग, शेन वाटसन, संगक्कारा, विटोरी, जयवर्धने, ग्रीमस्मिथ, ज़हीर खान, ब्रेट ली वन-डे मैचों से रिटायर हो गए हैं. कैप्टन अमेरिका नेअपनी शील्ड छोड़ दी है जॉन स्नो मर के फिर वापस आ गया नोटबंदी, मितरों! गैंग्स ऑफ़वासेपुर रिलीज़ हुई मेरी इंजीनियरिंग पूरी हुई लल्लनटॉप शुरू हुआ