The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Yuvraj Singh appeals team india management to give clarity to rohit sharma and virat kohli on their future

'रोहित-विराट को अंधेरे में रखना बंद करो', युवराज का टीम मैनेजमेंट को सीधा मैसेज

पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को क्लीयर मैसेज दिया है. उनके मुताबिक, Virat Kohli और Rohit Sharma के साथ फ्यूचर को लेकर सीधी बात होनी चाहिए.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:37 PM IST)
Rohit Sharma, Virat Kohli, IPL 2026
विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर युवराज ने क्लैरिटी देने की कही बात. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का क्या होगा? क्या वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या टीम इंडिया अब यंगिस्तान के भरोसे आगे बढ़ेगी? इसी गहमागहमी के बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने सीधा और सपाट बयान दे दिया है. युवी ने साफ कहा है कि इन दोनों को अंधेरे में रखना बंद करो. युवराज सिंह ने 'स्पोर्ट्स तक' के पॉडकास्ट में इस बारे में दिल खोलकर बात की. उन्होंने जो कहा, उसका लब्बोलुआब कुछ ऐसा है कि जो भी है इन्हें मुंह पर बोलो.

युवराज ने क्या कहा?

युवराज का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ मैनेजमेंट को लुका-छिपी नहीं खेलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स को इन दोनों के साथ एक कमरे में बैठना चाहिए और साफ-साफ कहना चाहिए कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. युवी के मुताबिक,

हो सकता है कि यह सुनना अच्छा न लगे कि टीम अब फ्यूचर की तरफ देख रही है. लेकिन कम से कम इस बात की खुशी होगी कि किसी ने सच तो कहा.

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने IPL 2026 की तैयारी कैसे की? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दी डिटेल्ड जानकारी

युवी ने एक बहुत पते की बात कही. उन्होंने माना कि यशस्वी जायसवाल जैसे युवा टैलेंट कतार में हैं. लेकिन, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स जीतने के लिए तजुर्बा बहुत जरूरी है. युवराज ने जोर देकर कहा,

आप सिर्फ युवाओं के साथ वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते. रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में गेम बदल देते हैं. या तो उन्हें पूरी तरह बैक करो या फिर साफ कह दो कि अब हम युवाओं को मौका देंगे.

सम्मान को लेकर क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अक्सर सीनियर खिलाड़ियों की विदाई विवादों या सस्पेंस के बीच हुई है. युवराज ने इसी ओर इशारा करते हुए कहा कि टीम इंडिया में इस तरह की क्लियर बातचीत की कमी रही है. उन्होंने अपील की कि रोहित और विराट ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया है, उसके बदले उन्हें कम से कम सम्मान और स्पष्टता तो मिलनी ही चाहिए.

युवराज सिंह खुद उस दौर से गुजरे हैं जब उनके भविष्य को लेकर काफी सस्पेंस रहा था. शायद इसीलिए उनका दर्द और उनकी सलाह दोनों जायज लगती है. अब गेंद गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के पाले में है. क्या वो रोहित-विराट को 2027 के रोडमैप में देखते हैं, या फिर थैंक यू बोलने का वक्त आ गया है? परफॉर्मेंस के हिसाब से दोनों अभी टॉप फॉर्म में हैं. ऐसे में उनको थैंक यू बोलकर आगे बढ़ना इतना आसान नहीं है. 

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

Advertisement

Advertisement

()