यूसूफ पठान को बीसीसीआई ने बैन कर दिया है. उनके यूरीन सैम्पल में ऐसे एलिमेंट मिलेजिनकी मौजूदगी अलाऊ नहीं की जा सकती. अपनी सफाई में यूसुफ़ ने कहा कि उन्होंने एक कफ़सिरप ब्रोजीट ली थी जिसमें टर्ब्युटलाइन नाम का तत्व था जिसकी वजह से ये सारा बखेड़ाखड़ा हुआ है. युसूफ ने वो दवा ली लेकिन इसके बारे क्रिकेट बोर्ड को नहीं बताया. अगरवो बता देते तो जाते. क्यूंकि दवा लेने पर कोई मनाही नहीं है. हुआ ये कि बीसीसीआईने यूसुफ को 5 महीने के लिए बैन कर दिया. 26 जनवरी और 27 जनवरी को आईपीएल के लिएखिलाड़ियों की बोली लगनी है. बाद में अप्रैल और मई के महीने में आईपीएल खेला जाएगा.अभी 5 महीने का बैन लगने से यूसुफ़ पठान आईपीएल में नहीं खेल पाते. मगर वो आईपीएलमें खेलेंगे. इसकी वजह उन्हें दिए गए बैन में ही छुपी है. असल में उन्हें जो बैनमिला है वो बैक-डेट में मिला है. यानी उनका बैन 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और 14जनवरी को बैन ख़त्म हो जाएगा. अब इस बात के बारे में कुछ मालूम नहीं चल रहा है किअगर बैन 15 अगस्त से चालू है तो अक्टूबर में यूसुफ़ के आन्ध्र प्रदेश के ख़िलाफ़ खेलेमैच का क्या होगा. उस मैच में यूसुफ़ ने 4 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं लिया. तो अगरवो इंसानी क्षमताएं बढ़ाने वाले एलिमेंट का सेवन कर रहे हैं और इसके बाद भी 4 रन बनारहे हैं तो अपनी नॉर्मल क्षमता में वो क्या खेलेंगे? फ़िलहाल, यूसुफ़ पठान ने एक थैंकयू नोट लिखा है जिसमें उन्हों बीसीसीआई को उनका केस अच्छे से करवाने के लिए थैंक यूकहा है.Yusuf's statement: I wish to thank the @BCCI for allowing me to plead my case ina fair and reasonable manner. pic.twitter.com/S83TNUpqxZ— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) January 9, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:यूसुफ़ पठान को ज़ुकाम की दवा लेने के चलते क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया हैइंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दियाएक मैसेज को लेकर हिंदू गुंडों ने इतना परेशान किया कि 20 साल की लड़की ने सुसाइड करलिया