'मैं पिस्तौल लेकर कपिल देव को गोली मारने गया था... ' युवराज सिंह के पिता ने किया बड़ा खुलासा
Yograj Singh ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया है. उन्होंने कहा कि वो पिस्तौल लेकर Kapil Dev के घर उन्हें गोली मारने पहुंच गए थे. फिर क्या हुआ ये भी उन्होंने बताया है.
.webp?width=210)
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. योगराज सिंह ने कहा कि वह कपिल देव को मारना चाहते थे, क्योंकि कपिल देव उस समय टीम के कप्तान थे और उन्होंने योगराज को टीम से बाहर कर दिया था. इस बात से नाराज होकर वो पिस्तौल लेकर कपिल देव के घर पहुंच गए थे. लेकिन कपिल देव की मां को देखकर उनका मन बदल गया.
योगराज ने यूट्यूब चैनल ‘अनफिल्टर्ड बाय समदिश’ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा,
योगराज सिंह ने आगे कहा,
योगराज सिंह ने साल 1980-81 में भारतीय टीम की तरफ से 6 वनडे मैच खेले थे. इसमें उन्हें 6 विकेट मिले थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेला था. योगराज सिंह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी जुबानी हमले के लिए जाने जाते हैं. वह धोनी पर युवराज सिंह का करियर खत्म करने के आरोप भी लगा चुके हैं.
वीडियो: अपने ही एक विवादित बयान के चलते योगराज सिंह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से बाहर हो गए

.webp?width=60)

