पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह (Yasir Shah) के लिए राहत की खबरहै. इस्लामाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और उत्पीड़न के मामले से उनकानाम हटा दिया है. पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान यासिर शाह का नाम भूल से FIRमें शामिल हो गया था. बता दें कि इस नाबालिग लड़की की चाची ने इस्लामाबाद केशालीमार पुलिस थाने में यासिर शाह और फरहान नाम के व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्जकरवाया था. इसके बाद पुलिस ने यासिर और फरहान पर पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 292-B,292-C (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया. जब पुलिसने जांच शुरू की तो पता चला कि यासिर शाह का नाम इस मामले में गलती से जुड़ गया.उनका रेप केस में कोई हाथ नहीं है. रेप पीड़िता ने भी स्वीकार किया है कि यासिर शाहका नाम FIR में गलती से जुड़ गया था. # क्या है पूरा मामला? बता दें कि नाबालिग केसाथ रेप का ये मामला अगस्त 2020 का है. फरहान नाम के आरोपी ने बंदूक की नोक पर 14साल की एक लड़की के साथ बलात्कार किया था. आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भीबनाया. साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई या किसी को बताया तो वीडियो वायरल करदेगा. इसके बाद ये भी दावा किया गया था कि फरहान नाम का आरोपी यासिर शाह का दोस्तहै. और पाकिस्तानी गेंदबाज ने रेप मामले में उनकी मदद की है. दर्ज FIR में पीड़िताने कहा था, 'जब मैंने यासिर शाह को व्हाट्सएप पर इस घटना के बारे में बताया तोउन्होंने मेरा मजाक उड़ाया. और कहा कि वह भी कम उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं.'पीड़िता ने आगे कहा, 'यासिर शाह ने मुझे और मेरी चाची को धमकी दी थी कि मैं पुलिस याअन्य किसी के अधिकारी के पास न जाऊं. लेकिन जब मैं पुलिस के पास गई तो यासिर नेमुझे फ्लैट खरीदने और 18 साल की होने तक खर्चा उठाने का लालच दिया था.' # YasirShah ने क्या कहा? रेप और उत्पीड़न के मामले में निर्दोष साबित होने के बादपाकिस्तानी गेंदबाज यासिर शाह ने चुप्पी तोड़ी है. यासिर ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहाहै कि सत्य की जीत हुई है. साथ ही उन्होंने मानहानि का केस करने का भी ऐलान कियाहै. यासिर ने ट्वीट किया,Allhamdullilah pic.twitter.com/aX9Hw88CFH— Yasir Shah (@Shah64Y) January 12, 2022 'सत्य की जीत हुई है. अलहमदुलिल्लाह..मेरे खिलाफ हैरेसमेंट केस को हटा लिया गया है. PCB, फैमिली और मेरे फै़न्स केसपोर्ट की वजह से ऐसा हो पाया. उनके विश्वास के बगैर ये मुमकिन नहीं था. मैंपाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता हूं. जो मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं, इसकामतलब कि वह देश को बदनाम कर रहे हैं. हैरेसमेंट केस के बाद मैं काफी टूट गया था.लेकिन हिम्मत जुटाकर कानून का सहारा लिया ताकि सच्चाई को सामने ला सकूं. इस देश केनफरती लोग ही अपने फायदे के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं. जो भी इसमें शामिल है, अबमैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा.' बता दें कि यासिर शाह पाकिस्तान क्रिकेटटीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 46 टेस्ट में 235 विकेट झटके हैं.जबकि 25 वनडे मैचों में यासिर के नाम 24 विकेट हैं.