आयरलैंड के खिलाफ़ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. कप्तान यश धुल,उपकप्तान शाइक राशीद के अलावा चार अन्य खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसकीवजह से भारत के कुल छह खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर होना पड़ा.चार अन्य खिलाड़ियों में आराध्य यादव, वासु वत्स, मानव पारख और सिद्धार्थ यादव कानाम शामिल है. वहीं आनन-फानन में यश धुल की जगह निशांत सिंधु को टीम इंडिया काकप्तान बनाया गया है. BCCI की मेडिकल टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, ' RT-PCRटेस्ट में सिद्धार्थ यादव पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि यश धुल, आराध्य यादव और राशीदरैपिड एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं मानव और वासु को कोरोना के लक्षणहैं. हालांकि रैपिड एंटीजेन टेस्ट में मानव और वासु नेगेटिव पाए गए हैं. लेकिनदोनों की RT-PCR रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गयाहै. और वे सभी मेडिकल टीम की निगरानी में है.India captain Yash Dhull, five other players test positive for #COVID19 at ICCUnder-19 cricket World Cup in West Indies: BCCI official (Agencies)■ Hawk Eye Port Blair pic.twitter.com/QqeWo5IsVA — Shrinath Vashishtha 🇮🇳(@MrGladPortBlair) January 19, 2022 बता दें कि जब निशांत सिंधु को आयरलैंड केखिलाफ़ मैच से पहले कप्तान बनाया गया. तो सिर्फ 11 खिलाड़ी ही फिट थे. उन सभी कोमैदान में उतारा गया. हालांकि पांच खिलाड़ी रिजर्व में भी रखे गए हैं. और खराबपरिस्थिति आई तो उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है. रिजर्व खिलाड़ियों मेंऋषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राय उपाध्याय और पीएम सिंह राठौर का नामशामिल है. #IND vs IRE Match बताते चलें कि वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप खेलाजा रहा है. और भारत ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 45 रन से मात दी.इसके बाद बुधवार देर रात स्टार खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ उतरीथी. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बढ़िया बल्लेबाजी की. निर्धारित 50 ओवर में पांचविकेट खोकर भारत ने 307 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह ने 88 रन की पारी खेलीजिसमें 12 चौके शामिल हैं. वहीं अंगरिक्ष रघुवंशी ने 79 रन की शानदार पारी खेली. इसदौरान उन्होंने 10 चौके और दो छक्के भी लगाए. वहीं राज बावा ने 42 रन ठोके. जबकिकप्तान निशांत सिंधु ने 36 रन बनाए. निचले क्रम में राजवर्धन ने महज 17 गेंदों में39 रन की धुआंधार पारी खेली. जिसमें एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे. भारत केस्कोर के जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 40 ओवर भी नहीं खेल सकी और 39 ओवर में 133रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. भारत के लिए गेंदबाज़ी में कुशाल तांबे, गर्व सांगवान औरअनीश्वर गौतम ने 2-2 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने अपने दूसरे ग्रुप मैच को 174 रन सेजीत लिया है. टीम इंडिया का अगला मुकाबला युगांडा से है. 22 जनवरी को ये मैच खेलाजाएगा.