The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • WTC Final: Ajinkya Rahane returns in 15 members squad, Twitter users reacts

रहाणे टेस्ट टीम में, सूर्यकुमार और सरफराज फैंस इंटरनेट पर तोड़-फोड़ करने लगे!

रहाणे अंदर, सूर्या क्यों बाहर, सरफराज को मौका क्यों नहीं, बवाल चालू है...

Advertisement
Ajinkya Rahane, IPL, WTC Final
लंबे समय बाद हुई रहाणे की वापसी (PTI/Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 01:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane). IPL 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. रहाणे को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह दी गई है. फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.

IPL में पहली बार CSK की तरफ से खेल रहे रहाणे अब तक पांच मैच में 199.04 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं. ये इस सीजन अब तक किसी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है. ऐसे में उनके टीम में चुने जाने के बाद कुछ फैन्स ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की. जबकि कुछ फैन्स सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान को टीम में नहीं चुने जाने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एकदम लड़े-भिड़े जा रहे हैं…

एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

Embed
Embed
Embed

वहीं एक यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने सूर्या को टीम से बाहर होने को लेकर लिखा,

Embed
Embed

रहाणे ने जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था. जिसके बाद खराब फॉर्म के कारण उनसे उप कप्तानी ले ली गई थी. साथ ही उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया. हालांकि टेस्ट टीम से बाहर जाने के बाद रहाणे ने इसी साल दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. जबकि रणजी ट्रॉफी में एक दोहरा शतक भी लगाया था. इन दोनों टूर्नामेंट को मिलाकर रहाणे ने कुल 634 रन बनाए थे. वहीं रहाणे ने इंग्लिश कंडीशन में काफी क्रिकेट खेला है. ऐसे में उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम हो सकता है. 

बताते चलें कि भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट हासिल किया था. इस दौरान टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैच की सीरीज़ में 2-1 से बढ़त हासिल की थी.

WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट

वीडियो: धोनी रिव्यू सिस्टम KKR के खिलाफ भी कमाल कर दिया

Advertisement

Advertisement

()