The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • WTC Final 2025 David Bedingham handled the ball appeal Australia controversy pat cummins

WTC फाइनल: डेविड बेडिंघम को नॉट आउट देने पर क्यों शुरू हुआ विवाद?

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका की टीम बिखरती नजर आ रही थी. ऐसे में डेविड बेडिंघम अकेले ही प्रोटियाज टीम की ओर से संघर्ष कर रहे थे. वो पहली पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

Advertisement
david bedingham, cricket news, wtc final
डेविड बेडिंघम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. (Photo-Screengrab)
pic
रिया कसाना
12 जून 2025 (Updated: 13 जून 2025, 12:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia) के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम (David Bedingham) अजीब तरीके से आउट होने वाले थे लेकिन अंपायर ने फैसला उनके ही पक्ष में दिया. 

बेडिंघम के पैड में फंसी गेंद

यह वाकया साउथ अफ्रीका की पारी के 49वें ओवर का है. ऑस्ट्रेलिया के ब्यू वेबस्टर ओवर डाल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद फेंके जाने के दौरान डेविड बेडिंघम स्ट्राइक पर थे. ब्यू वेबस्टर ने गेंद डाली जो कि ऑफ स्टंप की लाइन पर आई थी. बेडिंघम ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी और पैड के फ्लैप में जाकर फंस गई.

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जैसे ही यह देखा वो फौरन बेडिंघम के पास आए गए. वो गेंद को कैच करना चाह रहे थे. हालांकि बेडिंघम ने गेंद को निकाला और मैदान पर फेंक दिया. उन्हें ऐसा करता देख उस्मान ख्वाजा और कैरी ने अपील की. देखकर ऐसा लगा कि वो 'हैंडलिंग द बॉल' (बल्लेबाज का गेंद को हाथ से छूना) के लिए अपील कर रहे हैं. हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया. उनके मुताबिक तबतक गेंद डेड हो गई थी.

मैथ्यू हेडन और आकाश चोपड़ा की अलग-अलग राय

पैट कमिंस ने जाकर अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ से बात की. अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से पूछा किया कि क्या वो उसके लिए अपील करेंगे. लेकिन कमिंस ने ऐसा नहीं किया. कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने कहा कि गेंद जैसे ही पैड में फंसी वो डेड हो गई थी. जिसके बाद डेविड बेडिंघम के गेंद को हाथ लगाने को नियमों का उल्लंघन माना नहीं जाएगा.

वहीं आकाश चोपड़ा का कहना है कि अगर कमिंस रिव्यू लेते तो डेविड आउट हो सकते थे. उनके मुताबिक गेंद तब तक डेड नहीं हुई थी. इसी कारण बल्लेबाज को आउट माना जाता. डेविड ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. वो 111 गेंदें खेलकर आउट हुए. कप्तान बावुमा के साथ उन्होंने टीम की पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई. लेकिन, टीम 138 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

वीडियो: विराट कोहली को संन्यास लेने के लिए BCCI की तरफ़ से मजबूर किया गया? आगरकर ने बताई सच्चाई

Advertisement

Advertisement

()