सत्य व्यास. कुछ दिन पहले इनके साथ घंटों क्रिकेट की बातें हुईं. बातें उनकी जिनकानाम आया तो मगर चमक नहीं पाया. ऐसे खिलाड़ी जिनकी गेस्ट अपियरेंस रही. खिल नहीं पाए.जबकि लगता था कि उनमें पोटास भरपूर है. उन्हीं में से एक अतुल बेदादे. सफ़ेद हेलमेट,बायां हत्था और एक स्टीरियोटाइप कर दी गयी इमेज -स्मैशर की. आगे सब कुछ, सत्य व्यासके शब्दों में.--------------------------------------------------------------------------------जयसूर्या युग की तब शुरुआत नहीं हुई थी और वह सातवें और कभी कभी तो आठवें नंबर परबल्लेबाजी करने आते थे. रोमेश कालुविथरना के लिए कोई जगह नहीं थी क्योंकि हसनतिलकरतने अंगद के पांव की तरह जमे थे. ठीक उसी वक्त यानि नब्बे के दशक केप्रारम्भिक सालों में खबर उछली कि एक बल्लेबाज है जिसे बस एक ही तरह से रन बनानाआता है - छक्कों से.बड़ौदा का अतुल बेदादे. पूरा नाम अतुल चन्द्रकान्त बेदादे. जन्म का साल जानना भीजरूरी है. सन 1966. नब्बे के शुरुआती दिन ऐसे थे जब परंपरागत क्रिकेट शैली अपनेचोले से बाहर नहीं आ पायी थी. भारत में कलात्मक संजय मांजरेकर, पाकिस्तान मेंस्टाइलिश शोएब मुहम्मद और श्रीलंका में स्लीपिंग जायंट मर्वन अटापट्टू ही चयन केअधिकारी थे और हर बाल पर छक्का मारने की सोचना क्रिकेटीय शब्दावली में ‘पुछल्ला’होना था.सीधे मुद्दे पर आते हैं . सनग्रेस मफ़तलाल की ओर से खेलते हुए अतुल के दोनों दोस्तसचिन और कांबली भारतीय कैप पहन चुके थे. बेदादे को अभी इंतजार करना था. 1993-94 कारणजी सत्र. अतुल बेदादे ने 17 मैचों में 1534 रन बनाए. जिनमे से 900 रन केवल चौकोंऔर छक्कों से आए. कहने वाले कहते हैं कि वह चौके भी दरअसल छक्के थे. बस हाथ जराहल्का पड़ गया था अतुल का. पंजाब के खिलाफ 62 गेंदों मे शतक में सबसे वहशी प्रहारअतुल ने भूपिंदर सिंह पर किया था. मगर यह सब उन्होंने तब किया जब कम गेंदों परज्यादा रन करना जल्दबाज़ी मानी जाती थी,योग्यता नहीं. उन्हे स्मैशर मान लिया गया थाप्लेयर नहीं.अपने बेटे के साथ अतुलफिर आया मुंबई के खिलाफ वानखेडे मे खेला गया मैच. इस मैच में कहते हैं कि बालकनी मेबैठे पुराने खिलाड़ियों ने गेंद बस पार्किंग क्षेत्र में गिरने के बाद ही देखी थी.मुंबई के खिलाफ मैच मे 79 गेंदो पर शतक किया. रवि शास्त्री गवाह रहे. अजित वाडेकरदर्शक. शक्ति और कंधे का इतना बढ़िया मिश्रण बाद मे क्रिकेट प्रेकियों ने बस शाहिदअफरीदी मे ही देखा. आलम यह था कि अपने वक्त में अतुल बैट के हैंडल से भी गेंद मैदानपार करा देने की कुव्वत रखते थे.साल 1994. अतुल बेदादे शारजाह में खेली जानी वाली ऑस्ट्रेलेशिया कप के लिए भारतीयटीम में चुने गए. 28 साल की उम्र में. जी 28 साल. अखबारों ने फिर भी नाम दिया –‘श्रीमान छक्का विशेषज्ञ’. ठीक भी था. इसके अलावा अतुल बेदादे की दूसरी कोई पहचानथी भी नहीं.अतुल बेदादे, रोहित शर्मा के साथ15 अप्रैल 1994. अतुल बेदादे जब मैदान पर आए तो उनके सबसे पास रशीद लतीफ़ खड़े थे.विकेटकीपर रशीद लतीफ़. हाथ भर की दूरी पर. हाथ भर की दूरी का फायदा यह होता है कि आपबल्लेबाज के पाँव देख लेते हैं. और अगर आप रशीद लतीफ़ हैं तो पाँव की हरारत भी. रशीदने सलीम मालिक की गेंद पर अतुल के पाँव की बेचैनियाँ देखी और गिल्लियाँ बिखेर दी.अतुल बेदादे महज तीन बॉल पर एक रन बना कर लौट गये थे.अगला मौका महज हफ्ते भर बाद ही मिला. 22 अप्रैल 1994. ऑस्ट्रेलेशिया कप का फ़ाइनल.पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और भारत को 251 रन का लक्ष्य दिया. भारत लक्ष्य कापीछा करते हुए 83 रन पर चार विकेट खो चुका था. अतुल बेदादे सफ़ेद हेलमेट पहनेबलेबाजी करने आए. रशीद लतीफ़ फिर पीछे खड़े थे. उन्होने बिना मांगे एक नसीहत दे डाली-‘आराम से, जल्दबाजी क्या है!’रशीद लतीफ़ से यहीं गलती हो गयी. लड़के ने जल्दबाजी नहीं दिखाई. जमा और फिर पहले सलीममालिक और फिर अकरम रज़ा को जमाया. V का बादशाह V में ही खेल रहा था. भारत जीत की ओरबढ़ ही रहा था कि फिर गलती हुई. अमीर सोहेल के फेके गए एक वाइड फुलटॉस को बाहरपहुंचाने के ख्याल से लगाए गए शॉट मे दम जरा कम लगा. कैच हुए और रशीद लतीफ़ की सांसमे सांस आई. भारत फिर जीत के करीब कभी नहीं दिखा और ना ही उसके बाद अतुल अपने रंगमें दिखे. उनके द्वारा खेले गए 13 एकदिवसीय मैच मे उनका स्कोर इस प्रकार रहा - 7,1, dnb, 44, dnb, 21, 1, 4, 51, 11, 3, dnb, 15.https://www.youtube.com/watch?v=XZGkHCRJmiUबल्ले में आ गयी गेंद उनकी शक्ति थी तो बल्ले तक नहीं आई गेंद उनकी कमजोरी भी.अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर उनकी यह कमी ताड़ ली गयी और फिर अतुल एक दफा जो चोटिल हुएतो वापसी नहीं कर पाये. उम्र भी आड़े आया और चयन प्रक्रिया भी.इस प्रकार जयसुर्या युग की शुरुआत हुई जो बेदादे युग की शुरुआत भी हो सकती थी. तुमगलत वक्त पर पैदा हुए सही खिलाड़ी थे, अतुल चन्द्रकान्त बेदादे.