ऋद्धिमान साहा. टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज़. ऋद्धिमान साहा कोश्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली. साहा केलिए टीम इंडिया के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं. उन्हें चयनकर्ताओं की तरफ से कह दियागया है कि अब आप संन्यास ले सकते हैं. BCCI युवा खिलाड़ियों में इनवेस्ट करना चाहताहै. अब आपकी जगह टीम इंडिया में नहीं बनती है. टीम इंडिया का ऐलान होते ही एकजर्नलिस्ट ने ऋद्धिमान साहा का इंटरव्यू लेना चाहा. लेकिन साहा ने इंटरव्यू देनेमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. बस फिर क्या था. उस जर्नलिस्ट ने ऋद्धिमान साहा कोधमकी दे डाली. और अब साहा ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उन्होंनेकैप्शन में लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए इतना कुछ योगदान देने के बाद मुझे सोकॉल्ड आदरणीय जर्नलिस्ट से ये दिन देखना पड़ रहा है. पत्रकारिता कितनी गिर गई है.'After all of my contributions to Indian cricket..this is what I face from a socalled “Respected” journalist! This is where the journalism has gone.pic.twitter.com/woVyq1sOZX— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) February 19, 2022 बता दें कि व्हाट्सएप चैट मेंऋद्धिमान साहा ने जर्नलिस्ट के नाम का खुलासा नहीं किया. लेकिन उसके धमकी भरे मैसेजको सरेआम दिखाया है. चैट में जर्नलिस्ट ने साहा को लिखा है, 'मेरे साथ एक इंटरव्यूकरो. अच्छा होगा. अगर लोकतांत्रिक बनना चाहते हो तो मैं जबरदस्ती नहीं करूंगा.उन्होंने एक विकेटकीपर को चुना है. जो बढ़िया है. आपने 11 पत्रकारों को चुनने कीकोशिश की जो कि मेरे हिसाब से बेस्ट नहीं है. उन्हें चुने जो आपकी मदद कर सकता है.'इसके बाद उस जर्नलिस्ट ने ऋद्धिमान साहा को व्हाट्सएप कॉल किया. और साहा ने कॉल काकोई जवाब नहीं दिया. खिसियाते हुए जर्नलिस्ट ने साहा को धमकी देते हुए लिखा, 'तुमनेकॉल नहीं किया. मैं दोबारा तुम्हारा इंटरव्यू नहीं करूंगा. मैं इस बेइज्जती कोहल्के में नहीं लूंगा. और इसे याद रखूंगा. तुम्हें ये नहीं करना चाहिए था.' बता देंकि ऋद्धिमान साहा के इस खुलासे पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया. क्रिकेट फैन्सऔर पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराज़गी जाहिर की और साहा के समर्थन में उतरे. टीम इंडियाके पूर्व सलामी बल्लेबाज विरेंदर सहवाग ने लिखा, 'काफी दुखी हूं. न तो वह आदर कापात्र है और न ही पत्रकार, बस चमचागिरी. मैं आपके साथ हूं ऋद्धि.' Extremely sad. Such sense of entitlement, neither is he respected nor ajournalist, just chamchagiri. With you Wriddhi. https://t.co/A4z47oFtlD— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 20, 2022 वहीं हरभजन सिंह ने रीट्वीटकरते हुए लिखा, 'ऋद्धि आप बस नाम बताओ ताकि क्रिकेट कम्युनिटी को भी पता चले कि कौनऐसे काम करता है. नहीं तो अच्छे लोगों को भी शक के घेरे में ले लिया जाएगा. यह किसतरह की पत्रकारिता है?'Wridhi you just name the person so that the cricket community knows who operateslike this. Else even the good ones will be put under suspicion.. What kind ofjournalism is this ? @BCCI @Wriddhipops @JayShah @SGanguly99 @ThakurArunSplayers should be protected https://t.co/sIkqtIHsvt— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 20, 2022 बताते चलेंकि ऋद्धिमान साहा ने भारत के लिए अब तक 40 टेस्ट मैच खेले हैं. तीन शतक और छहअर्धशतक की मदद से 1353 रन बनाए हैं. विकेट के पीछे साहा ने 104 शिकार किये हैं.जिसमें 92 कैच और 12 स्टम्पिंग शामिल है.