The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Wriddhiman Saha says he will not going to play for bengal in Ranji Trophy

अब दोबारा बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे ऋद्धिमान साहा?

ऋद्धिमन साहा ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को साफ कह दिया है कि वो आने वाले रणजी ट्रॉपी नॉआउट्स में स्टेट टीम के लिए खेलने के इच्छुक नहीं हैं.

Advertisement
pic
27 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:27 PM IST)
Wriddhiman Saha. Photo: PTI
ऋद्धिमन साहा. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने बंगाल क्रिकेट टीम छोड़ दी है. साहा ने क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल को साफ कह दिया है कि वो आने वाले रणजी ट्रॉफी नॉकआउट्स में स्टेट टीम के लिए खेलने के इच्छुक नहीं हैं. इस ऐलान को बंगाल के साथ साहा के ऐतिहासिक सफऱ का अंत माना जा रहा है.

ऋद्धिमान साहा ने साल 2007 में बंगाल क्रिकेट टीम के लिए अपना रणजी डेब्यू किया था. इसके बाद से वो स्टेट टीम के लिए 122 फर्स्ट-क्लास और 102 लिस्ट ए मुकाबले खेल चुके हैं. साहा के इस ऐलान के बाद क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष अविशेक डालमिया ने एक बयान जारी कर कहा,

'बंगाल क्रिकेट असोसिएशन चाहता था कि ऋद्धिमान साहा बंगाल टीम के लिए रणजी में इस ज़रूरी वक्त, जब टीम नॉकआउट्स के लिए लड़ रही है, ज़रूर खेलें.'

अविशेक ने आगे कहा,

'मैंने ऋद्धिमान साहा के सामने ये इच्छा ज़ाहिर की. और उनसे निवेदन भी किया कि वो खेलें. लेकिन साहा ने हमें ये बता दिया है कि वो रणजी नॉक-आउट्स में नहीं खेलना चाहते.'

ख़बरों के मुताबिक साहा ने टीम के ऑफिशल वाट्सऐप ग्रुप को भी छोड़ दिया है. हालांकि अब तक साहा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिला है. लेकिन बोर्ड साहा के मांगने पर ये देने को तैयार है. PTI से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा,

'हमने उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश की, यहां तक कि उनके बचपन के कोच जयंता भौमिक ने भी उन्हें समझाया. लेकिन अब वो बंगाल के लिए नहीं खेलने का मन बना चुके हैं. उन्हें जब भी NOC की ज़रूरत होगी, बोर्ड उन्हें देने के लिए तैयार है.'

बता दें कि इसी साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की होम सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद, साहा ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप स्टेज से नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद CAB के असिस्टेंट सेक्रेटरी देवब्रत दास ने मीडिया में साहा के खिलाफ ऊल-जलूल बयान दिए थे. लेकिन जब साहा ने IPL में अपनी टीम गुजरात टाइटंस के लिए रन बनाए, तो उन्हें रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टर-फाइनल के लिए चुना गया था. लेकिन अचानक से चुने जाने से वो नाराज़ गए. क्योंकि टीम चयन से पहले उनसे किसी भी तरह का परामर्श नहीं किया गया.

ख़बरों के मुताबिक इस पूरे मामले में देवब्रत दास ने साहा से माफी भी मांग ली है.  लेकिन उन्होंने फैसला कर लिया वो फिर से बंगाल के लिए नहीं खेलेंगे. साहा ने जिस मुकाबले में खेलने से मना किया है, वो मैच 6 जून को झारखंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाएगा.

IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने बताया डेविड मिलर से क्या कहते हैं वो

Advertisement

Advertisement

()