ग्यारह में सिर्फ एक ने की अपील, रिद्धिमान ने धोनी से भी बेहतर DRS ले लिया!
हार्दिक की टीम को इस प्लेयर ने दिलाया जरूरी विकेट.
.webp?width=210)
IPL 2023 में हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटन्स का सामना शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स से हो रहा है. ये मैच चंडीगढ़ के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में फै़न्स को एम एस धोनी और उनकी DRS लेने की काबिलियत याद आ गई. हुआ ही कुछ ऐसा.
पंजाब की पारी का 13वां ओवर. जीतेश शर्मा के साथ भाणुका राजपक्षे बैटिंग कर रहे थे. जीतेश क्रीज़ पर थे. लगभग तीन साल बाद IPL में वापसी कर रहे मोहित शर्मा के हाथ में बॉल थी. मोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल डाली. जीतेश ने बल्ला चलाया, पर बॉल मिस मिल हुई और रिद्धिमान साहा के हाथों तक पहुंच गई.
बॉलर, कैप्टन, फील्डर्स, हर कोई शांत था. इकलौते रिद्धिमान साहा थे, जो अपील कर रहे थे. मोहित शर्मा भी श्योर नहीं थे. पर हार्दिक ने अपने विकेटकीपर पर भरोसा जताया और बहुत देर से इशारा किया. कॉमेंटेटर्स को समझ नहीं आया, क्या पूरा हो चुका था DRS लेने का वक्त? पर एक सेकंड रहते हार्दिक ने DRS ले लिया था. अल्ट्राएज में दिखा, एक हल्का से एज था.
रिद्धिमान की अपील सही साबित हुई और गुजरात को एक और विकेट मिल गया. जीतेश ने 23 बॉल में 25 रन बनाए. वो सेट होने के बाद शॉट्स खेलना शुरू कर ही रहे थे, जब रिद्धिमान ने धोनी जैसी पैनी नज़र दिखाई.
सूर्या के खिलाफ धोनी का DRSधोनी का ये DRS हाल ही में वायरल हुआ था. शनिवार, 8 अप्रैल को #MIvsCSK खेला जा रहा था. मुंबई की टीम सात ओवर्स में 66 रन पर दो विकेट खो चुकी थी. सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर तुरंत ही आए थे. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लिया.
फिर शुरू हुआ आठवां ओवर. गेंद मिचल सैंटनर के हाथ में थी. ओवर की दूसरी गेंद. तेजी से आई, फ्लैट, लेग स्टंप की ओर स्किड करती हुई. स्काई ने स्वीप की कोशिश की. लेकिन सफल नहीं हुए. गेंद उन्हें पार करती हुई धोनी के दस्तानों में चली गई. धोनी और सैंटनर ने अपील की.
बल्कि ये भी कह सकते हैं कि जोरदार अपील की. लेकिन अंपायर नहीं माने. उन्होंने इसे वाइड करार दे दिया. और ऐसा होते ही धोनी ने तुरंत DRS की मांग कर दी. रिव्यू में पता चला कि गेंद सूर्या के ग्लव्स से लगकर धोनी के पास गई थी.
अल्ट्राएज़ में स्पाइक दिखी. और सूर्या को वापस जाना पड़ा. इसके साथ ही लोगों ने ट्विटर पर धोनी रिव्यू सिस्टम ट्रेंड कर दिया था. एक यूजर ने तो यहां तक लिखा था,
मोहित शर्मा को मिला मौका34 साल के पेसर मोहित शर्मा को हार्दिक पंड्या की टीम ने मौका दिया है. मोहित इससे पहले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब जैसी टीम्स के लिए खेल चुके हैं. मोहित IPL में अब तक 86 मैच में 92 विकेट्स ले चुके हैं. उन्होंने साढ़े आठ की इकनॉमी से बॉलिंग की है. मोहित को यश दयाल की जगह मौका मिला है. गुजरात और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले हुए मैच के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने यश दयाल को लगातार पांच छक्के मार KKR को जीत दिलाई थी. मोहित ने इससे पहले 2020 में आखिरी बार IPL मैच खेला था.
वीडियो: एनकाउंटर में एक उंगली गंवाई, ददुआ को ढेर किया, STF के इन जवानों का असद के एनकाउंटर में नाम

.webp?width=60)

