स्मृति पर लगी सबसे बड़ी बोली, टीम के रिएक्शन का वीडियो वायरल!
फॉरेन प्लेयर्स की भी लॉटरी.

विमेंस IPL के ऑक्शन पर खूब चर्चा हो रही है. प्लेयर्स की खरीद-फरोख्त से लेकर उनके रिएक्शन तक, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मांधना को 3.4 करोड़ में खरीदा गया है. उनके लिए ये बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगाई. कैप्टन हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ में खरीदा.
# टीम इंडिया का वायरल वीडियोटीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका में चल रहे विमेंस T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है. हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम टीवी पर विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन देख रहे थे. जैसी ही स्मृति पर 3.4 करोड़ की बोली लगी, टीम इंडिया के प्लेयर्स खुश हो गए और देखकर ऐसा लगा कि उनमें से कई प्लेयर्स को तो यकीन ही नहीं हुआ. इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है.
# स्मृति को लेकर हुई खींचातानीमांधना का बेस प्राइस 50 लाख रखा गया था. मुंबई इंडियंस ने इस बोली की शुरुआत की. टीम इंडिया की उपकप्तान मांधना के लिए बिडिंग वार हुई. मुंबई जुटी रही, और लंबे समय तक बोली लगाती रही. रॉयल चैलेंजर्स बोली को तीन करोड़ के पार ले गए. इसके बाद 3.40 करोड़ में सौदा पक्का हुआ. यानी इस ताबड़तोड़ ओपनर को उनके बेस प्राइस का लगभग सात गुना दाम मिला.
मांधना ने 2013 में अपने डेब्यू के बाद से भारत के लिए 112 T20I में 2651 रन बनाए हैं. उनके नाम इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में 20 पचासे हैं.
# विदेशी प्लेयर्स की लॉटरीस्मृति के बाद सबसे महंगे बिकने वाली प्लेयर्स हैं इंग्लैंड की नैट स्काइवर और एश्ली गार्डनर. स्काइवर को मुंबई इंडियंस ने और गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3.2 करोड़ देकर खरीदा. इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम आता है. यूपी वॉरियर्स ने शर्मा को 2.6 करोड़ में खरीदा.
# WPL ऑक्शनविमेंस IPL में कुल 449 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 270 नाम भारतीय और 179 नाम विदेशी हैं. हर टीम में कम-से-कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 प्लेयर हो सकते हैं. हर टीम को 12 करोड़ का पर्स दिया गया है.
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला एडिशन 4 से 26 मार्च तक मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में पांच टीम्स हिस्सा लेंगी - दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स.
वीडियो: Ind vs Aus के दूसरे टेस्ट में KL Rahul के होने पर Sunil Gavaskar Venkatesh Prasad की बात सुनिए | BGT

