ऑस्ट्रेलियन ओपन में कैमरे से परेशान प्लेयर्स! गॉफ, स्वांतेक और पेगुला ने उठाए सवाल
इगा स्वितेयक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह जिम जा रही है लेकिन अपना एक्रेडेशन कार्ड भूल गई हैं. इस वीडियो को एक मीम के तौर पर शेयर किया गया.

एक खिलाड़ी, खिलाड़ी कब तक रहता है? एक खिलाड़ी के जीवन पर फैंस का कितना अधिकार है? एक खिलाडी के जीवन का कितना हिस्सा कैमरे के लिए है? ऑस्ट्रेलियन ओपन में इन दिनों यह सवाल लगातार उठ रहे हैं. टॉप खिलाड़ी कैमरे के जरिए हो रही निगरानी से परेशान हो चुके हैं. उनके हंसने और आंखों के आंसू पर जूम करते हुए लेंस अब उन्हें परेशान कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो प्राइवेसी पर किसी हमले की तरह लग रहे हैं. चाहे वह युवा खिलाड़ी कोको गॉफ हो या फिर वर्ल्ड नंबर 2 इगा स्वांतेक. हर कोई इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहा है.
इगा ने प्राइवेसी पर क्या कहा?इगा स्वांतेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह जिम जा रही हैं. लेकिन अपना एक्रेडिटेशन कार्ड भूल गई हैं. इस वीडियो को एक मीम के तौर पर शेयर किया गया. इगा ने गुस्से में अपनी तुलना चिड़ियाघर के जानवर तक से कर दी. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दे रहे पाकिस्तान से आइसलैंड मजे ले गया!
कोको गॉफ की नाराजगीइससे पहले कोको गॉफ के बयान ने भी एक नई चर्चा शुरू कर दी थी. कोको को वर्ल्ड नंबर 3 इलिना स्वितोलिना ने हराया था. कोको इस हार से काफी परेशान थीं और उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट जमीन पर मारा. यह पल कैमरे पर कैद हो गया और फिर काफी वायरल हुआ. कोको ने इसके बाद एक ऐसा बयान दिया, जिससे इस बात का अंदाजा होता है कि खिलाड़ियों के लिए कैमरा घुटन का नया कारण बन गया है. ये उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर कर रहा है. कोको ने मैच के बाद रिपोर्टर्स से कहा,
हर समय रिकॉर्डिंग सही बात नहींकोको गाॅफ के बयान को बाकी खिलाड़ियों का भी समर्थन मिला. वर्ल्ड नंबर 6 जेसिका पेगुला ने निजी पलों की रिकॉर्डिंग को गैरजरूरी बताया. उन्होंने कहा,
खिलाड़ियों के बयान के बाद फिर से यह बहस तेज हो गई है कि मेंटल हेल्थ कितनी अहम है. खिलाड़ियों को सुपर ह्यूमन की जगह इंसान समझना कितना अहम है. खिलाड़ी चाहते हैं कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए एक बाउंड्री तय की जाए. ताकी वह भी जीवन का कुछ हिस्सा आम इंसान की बिता सके, जहां उनका हर इमोशन व्यूज का जरिया न हो.
वीडियो: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को चुनौती दे दी?

.webp?width=60)

