साउथ अफ्रीका ने एक स्पिनर को खिलाने के लिए 'मैच विनर' प्लेयर को किया बाहर!
South Africa ने प्लेइंग इलेवन से फास्ट बॉलर गेराल्ड कोएत्जे को बाहर कर दिया है. गेराल्ड कोएत्जे की जगह अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी को जगह दी गई है.
.webp?width=210)
World Cup 2023 में इंडियन टीम (Team India) अपना आठवां मुकाबला खेल रही है. 5 अक्टूबर को कोलकाता में हो रहे मुकाबले में इंडियन टीम के सामने है साउथ अफ्रीका (IND vs SA). टीम इंडिया ने जहां सभी मुकाबले जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका भी बस एक मैच ही हारी है. मतलब मुकाबला बेहद जोरदार है. मुकाबले में टॉस जीत टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. इस मैैच में साउथ अफ्रीका की टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतरी है.
साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन से फास्ट बॉलर गेराल्ड कोएत्जे को बाहर कर दिया है. गेराल्ड कोएत्जे की जगह अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी को जगह दी गई है. टॉस के दौरान टीम के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस बात की जानकारी दी. कोएत्जे की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर हैं. कोएत्जे के नाम 6 मैच में कुल 14 विकेट्स हैं. और ऐसे में शायद कोलकाता की पिच को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका टीम मैनेजमेंट ने ये बड़ा फैसला लिया है.
ये भी पढ़ें: मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पर नवीन-उल-हक ने तंज कसा, तालिबान वाली बात याद दिलाई
वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान ही साफ कर दिया कि विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने सातों मुकाबले जीते हैं. 14 प्वाइंट्स के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो टॉप पर रहकर सेमीफाइनल खेलने उतरेगी.
वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो दोनों टीम्स के बीच कुल 5 मैच हुए हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका ने तीन जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं. हालांकि इंडियन टीम के लिए अच्छी बात ये है कि उन्हें साल 2015 और 2019 में हुए दोनों मैच में जीत मिली है. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की होगी.वहीं अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच 90 मुकाबले खेले गए. जिनमें से भारत को 37 जबकि साउथ अफ्रीका को 50 में जीत मिली है. वहीं तीन मैच बेनतीजा रहा है.
भारत की प्लेइंग इलेवन:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर दुसें, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
वीडियो: विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान में क्या बदलाव हो गया?

