The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World Cup 2023 Yuvraj Singh wishes Indian Cricket Team before the start of mega event in Ahmedabad

वर्ल्ड कप से पहले युवराज की ऐसी पोस्ट, पढ़कर भावुक हो जाएंगे फ़ैन्स

वर्ल्ड कप सिर्फ़ एक टाइटल जीतने...

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:35 PM IST)
Yuvraj Singh, World Cup
युवराज थे 2011 वर्ल्ड कप के हीरो (फ़ाइल फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

World Cup 2023 शुरू हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले बार की फ़ाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया. लेकिन इस मैच से ज्यादा चर्चा युवराज सिंह के एक ट्वीट ने बटोरी. साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे युवी ने एक लंबी पोस्ट लिख, भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए शुभमकामनाएं दीं.

युवी ने एक्स पर लिखा,

'जब मैं 2011 वर्ल्ड कप की ओर मुड़कर देखता हूं, खुद को यादों में खोने से नहीं रोक पाता. अपने घर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और वर्ल्ड कप जीतने के पल को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.

अब वर्ल्ड कप फिर से क्रिकेट के लिए पागल अपने देश में लौट रहा है. वही प्यार, वही पैशन और करोड़ों दिलों की वही उम्मीदें. मैंने खुद से ये महसूस किया है कि इस ट्रॉफ़ी को उठना कैसा लगता है. और मैं चाहता हूं कि आप सभी भी इसे महसूस करें. यह कठिन परिश्रम, डेडिकेशन और टीमवर्क की यात्रा है. और मुझे अपने अतुल्य भारतीय दल पर पूरा यक़ीन है.

याद रखिए, वर्ल्ड कप सिर्फ़ एक टाइटल जीतने के बारे में नहीं है. यह ऐसी यादें बनाने की बात है जो आजीवन साथ रहेंगी. यह क्रिकेटर्स की अगली पीढ़ी को प्रेरणा देने की बात है. जैसे हम अपने से पहले हुए लेजेंड्स से प्रेरित हुए थे.

पूरा देश आपके पीछे खड़ा है. हर रन, हर विकेट और हर जीत पर उत्साह बढ़ाते हुए. जाइए, अपना सबकुछ दे दीजिए और एक बार फिर से इस ट्रॉफ़ी को घर लाइए. हमें आप पर यक़ीन है और हमें पता है कि आप ये कर सकते हैं. 2023 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सफ़लता और वैभव की कामना करता हूं. चलिए, फिर से इतिहास बनाएं.'

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के महारथी: जोहानसबर्ग में खून की उल्टी, वानखेडे तक लड़ता रहा चैंपियन!

बता दें कि युवी 2011 की वर्ल्ड कप जीत के सबसे बड़े हीरो थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाते हुए भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. इस टूर्नामेंट में युवी ने आठ पारियों में 90 की औसत से 362 रन बनाए थे.

आठ पारियों में चार बार तो वह नाबाद लौटे. बात बॉलिंग की करें तो उन्होंने नौ मैच में पांच की इकॉनमी के साथ 15 विकेट अपने नाम किए थे. और ये सब युवी ने कैंसर से जूझते हुए किया था. टूर्नामेंट में युवी को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ से पहले, चार बार प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था.

यह भी पढ़ें: ये 10 बड़े खिलाड़ी आखिरी वर्ल्डकप खेल रहे, आखिरी नाम देख भरोसा नहीं होगा!

युवी के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत 1983 के बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता. इस टूर्नामेंट के बाद टीम ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी भी अपने नाम की. और यही ट्रॉफ़ी उनके द्वारा जीती गई आखिरी ICC ट्रॉफ़ी भी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार अपने घर में ये रिकॉर्ड बदलने उतरेगी. टीम टूर्नामेंट का पहला मैच संडे, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ चेन्नई में खेलेगी.

Advertisement

Advertisement

()