The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • world cup 2023 pakistan cricket team can still qualify for semis

ये 4 तिकड़म फिट हो गए तो पाकिस्तान तुरंत World Cup सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी!

World cup में पाकिस्तान के लीग स्टेज में तीन और मुकाबले बचे हैं और कुछ तिकड़म के साथ टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बची हुई हैं.

Advertisement
pic
30 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 30 अक्तूबर 2023, 03:18 PM IST)
Pakistan, world cup, semis
सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team). वर्ल्ड कप 2023 (World cup) में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. अभी तक सिर्फ दो ही जीत नसीब हुई हैं. और टीम काफी हद तक टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. लीग स्टेज में टीम के तीन और मुकाबले बचे हैं और कुछ तिकड़म के साथ पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बची हुई है.

लेकिन पहले टीम के अब तक के प्रदर्शन के बारे में जान लेते हैं. इस वर्ल्ड कप में अभी तक पाकिस्तान ने 6 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई है. टीम 4 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. नेट रन रेट की बात करें तो वो -0.387 है. यानी टीम के सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने की उम्मीद लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. अब जो थोड़ी बहुच उम्मीदें बची हुई हैं उसके लिए उन्हें अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरी टीम्स के भरोसे भी रहना होगा. पूरा हिसाब-किताब इस तरह है-

ये भी पढ़ें: लाइव टीवी पर बाबर की पर्सनल चैट लीक, पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया!

जीतने होंगे सभी मैच

पाकिस्तान के अब तीन लीग मुकाबले बचे हुए हैं. पहले बांग्लादेश फिर न्यूज़ीलैंड और आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ. इन तीनों मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि काफी बड़े अंतर से मैच को जीतना होगा. ताकि उनका नेट रन रेट सुधर सके. अगर इन सभी मैच को भी पाकिस्तान जीत लेती है, तब भी उसके 10 प्वाइंट्स ही होंगे. यानी टीम सीधे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में उन्हें जरूरत होगी दूसरी टीम्स की.

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की हार

पहला समीकरण ये है कि ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे सारे मैच हार जाए. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों 4-4 मैच जीत चुकी हैं. अगर कोई भी टीम अपने सभी मैच हार जाती है तब उनके 8 प्वाइंट्स ही रह जाएंगे. और ऐसे में पाकिस्तान अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम उम्मीद करेगी कि अफगानिस्तान पहले श्रीलंका को हरा दे और फिर अपने बाकी मैच हार जाए. ताकि मौजूदा समय में टॉप-4 से बाहर मौजूद इन टीम्स से पाकिस्तान को कोई खतरा ना रहे. इसके अलावा पाकिस्तान की उम्मीदें अपने पड़ोसी मुल्क भारत पर भी टिकी हैं. पाकिस्तान उम्मीद करेगी कि इंडियन टीम अपने तीनों लीग मैच जीत जाए.

ये कुछ ऐसे समीकरण हैं, जिससे पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. इसके साथ भी कुछ और गुणा-भाग इसमें पाकिस्तानी टीम की मदद कर सकते हैं. लेकिन जिस तरह का खेल पाकिस्तानी टीम दिखा रही है, वैसै उसका सेमीफाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.

वीडियो: मोहम्मद शामी और जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की हार कैसे तय कर दी?

Advertisement

Advertisement

()