The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World cup 2023: Mohammad kaif on jasprit bumrah fitness concern team india

'तो हार जाएंगे वर्ल्डकप', मोहम्मद कैफ ने किसको ना खिलाने पर ऐसा होने की बात कही?

कैफ का दावा, पंत, श्रेयस पहले से चोटिल. इस खिलाड़ी के बिना तो...

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2023, 02:21 PM IST)
Mohammad kaif, Team india, bumrah
कैफ का बड़ा दावा (PTI/@MohammadKaif)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इस साल अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप होने वाला है. भारतीय टीम तैयारियों में जुट चुकी है. अभी कौन से प्लेयर्स वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगे, ये तय नहीं है. मगर इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सेलक्टर्स को एक सलाह दी है. कहा कि जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप टीम में हर हाल में चुनना चाहिए.

दरअसल इंडियन टीम इस महीने T20 सीरीज़ के लिए आयरलैंड के दौरे पर जाएगी. जहां भारतीय टीम की कप्तानी लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह करेंगे. हालांकि अभी भी उनकी फिटनेस को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. पर मोहम्मद कैफ का मानना है कि बुमराह इंडियन टीम के लिए काफी जरूरी हैं. कैफ ने 'पिचसाइड माइ लाइफ इन इंडियन क्रिकेट' बुक के लॉन्च के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि अगर बुमराह पूरी तरह से फिट होकर वापस आते हैं तो वो टीम के लिए अहम साबित होंगे. वो कितने फिट हैं यह हमें एशिया कप में पता चलेगा. वो अभी आयरलैंड जा रहे हैं. इसलिए, मैं उनकी गेंदबाजी देखने जा रहा हूं. अगर बुमराह पूरी तरह से फिट हैं तो भारत घरेलू मैदान पर एक मजबूत टीम होगी.

कैफ ने आगे कहा कि फिलहाल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कागजों पर सबसे मजबूत नहीं दिख रही है. टीम को कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है. हमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत की कमी खल रही है. लेकिन सबसे बड़े फैक्टर हैं बुमराह. अगर वो टीम में वापसी नहीं करते हैं तो भारत को वर्ल्ड कप जीतने के लिए और मेहनत करनी होगी. हमारे पास अभी भी बुमराह का बैकअप नहीं है. अगर बुमराह नहीं खेलेंगे तो हम वर्ल्ड कप हार सकते हैं.

बुमराह की बात की जाए तो वो सितंबर 2022 के बाद से ही क्रिकेट से दूर रहे हैं. मार्च 2023 में बुमराह की सर्जरी हुई थी, इसके बाद से ही वो लगातार टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं. उनकी प्रगति पर लगातार NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण नज़र रख रहे थे. इस काम में लक्ष्मण का साथ नितिन पटेल निभा रहे थे. अब बुमराह फिट रहने के साथ-साथ अपनी पुरानी फॉर्म को दुबारा हासिल कर पाते हैं या नहीं, ये देखना होगा.

वीडियो: संजू सैमसन ने पचास रन मार, भारतीय क्रिकेट टीम पर ये बोल गए

Advertisement

Advertisement

()