अंबाती रायडू, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है. भारतीय टीमने वर्ल्ड कप 2019 के लिए इन तीनों खिलाड़ियों को स्टैंडबाय प्लेयर्स की लिस्ट मेंजगह दी है. फास्ट बॉलर नवदीप सैनी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है. ये खिलाड़ी बैकअप की तरह होंगे. ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को 15 लोगों की टीम में नहीं चुने जानेपर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स हैरान थे. अब पंत, रायडू के साथ ही नवदीप सैनी को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है. लेकिन इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलनेका मौक़ा तब ही मिल सकेगा जब चुने गए 15 खिलाड़ी चोट या किसी और कारण से खेलने के लिएतैयार न हों. बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफिसर ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया-आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंडबाय होंगे. ऋषभ पंत और अंबतिरायडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंडबाय होंगे. सैनी बॉलिंग स्टैंडबाय होंगे.’ 30 मईसे शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने 15 अप्रैल को 15 नामों की घोषणा कीथी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी.वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीमविराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्रचाहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्रजडेजा, मोहम्मद शमी स्टैंड बाय खिलाड़ी अंबाती रायडू ऋषभ पंत नवजीत सैनी भारतीय टीमको वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. ये मैच 25 मई कोन्यूज़ीलैंड से और 28 मई को बांगलादेश खेला जाना है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबलासाउथ अफ्रीका के साथ 5 जून को खेलेगी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- धोनी का अंपायरों को धमकाना उनके फैंस को भा नहीं रहा है