T20 World Cup के लिए BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, यहां है पूरी लिस्ट
भारत को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत 14 जून को करेगा

BCCI ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, वही टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगी. भारत को वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवीं बार इस टूर्नामेंट में भारत की कमान संभालेंगी. बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 12 जून 2026 से होने वाली है.
नंदिनी शर्मा को मौकाबैटिंग लाइनअप में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष शामिल हैं. गेंदबाज़ी की कमान मुख्य रूप से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह संभालेंगी. प्रतिका रावल को टीम से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को चुना गया है. नंदिनी मध्यम गति की गेंदबाज हैं जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेलकर कुल 17 विकेट लिए. वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जिसने इस साल फरवरी में बैंकॉक में आयोजित महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया थाचोटों के कारण काशवी गौतम और अमनजोत कौर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं.
टूर्नामेंट का फॉर्मेटटूर्नामेंट में इस बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप भी में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका की टीम है. भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत 14 जून को करेगा. पहले मैच में उसका सामना पाकिस्तान से होगा. सभी टीमें लीग राउंड में ग्रुप में शामिल बाकी टीमों के साथ एक-एक बार भिड़ेंगी. दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
चुनी गई यह टीम विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी. यह सीरीज 28 मई से शुरू होगी. इस दौरान एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा.
भारतीय टीम में कौन-कौन?
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
वीडियो: Jawed Habib ने Dhoni की तारीफ, Hardik Pandya की नकल, Nehru, Modi, Salman की तारीफ़ में क्या कहा?

