बॉलीवुड की बड़ी खबरें और लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह परहैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए कान्ये वेस्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों सस्पेंडहुआ. ऋषि कपूर की फिल्म शर्मा जी नमकीन के बारे में रणबीर कपूर ने क्या कहा और दकश्मीर फाइल्स का अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्याअसर पड़ेगा? 1. 19 अप्रैल को HBO मैक्स पर आएगी 'द बैटमैन' रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म'द बैटमैन' को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर किया जाएगा. DC की ये मूवी 19अप्रैल से HBO मैक्स पर देखी जा सकेगी. 2. सीरीज़ 'बैरी' का थर्ड सीज़न, 24 अप्रैलको आएगा एमी अवॉर्ड विनिंग सीरीज़ 'बैरी' के तीसरे सीज़न का टीज़र ट्रेलर आ गया. इसक्राइम-ड्रामा सीरीज़ के पहले दोनों सीज़न्स को एमी अवॉर्ड्स में 30 नॉमिनेशन्समिले थे. इसका तीसरा सीज़न 24 अप्रैल को HBO मैक्स पर आएगा. 3. कान्ये वेस्ट काइंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड अमेरिकन रैपर और फैशन डिज़ाइनर कान्ये वेस्ट काइंस्टाग्राम अकाउंट 24 घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया गया. दरअसल कान्ये ने 'द डेलीशो' के होस्ट ट्रेवर नोआ पर आपत्तीजनक पोस्ट किया था. जो इंस्टाग्राम की पॉलिसी केखिलाफ था. इसी वजह से कान्ये के अकाउंट को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया. 4.'बाहुबली' वाले राजामौली, अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाएंगे एसएस राजामौली कीफिल्म RRR, 25 मार्च को रिलीज़ होने वाली है. खबर है कि इस फिल्म के बाद राजामौलीएक दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. जिसमें लीड रोल के लिए वो अल्लू अर्जुन को कास्टकर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को राजामौली के पिता केवी विजयेंद्रप्रसाद ने लिखा है. सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट की जाएगी. 5.ऋषि कपूर की 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर आ गया ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्मा जीनमकीन' का ट्रेलर आ गया. ऋषि इस फिल्म की आधी शूटिंग ही कर पाए थे. उनकी मौत के बादउनका ये रोल परेश रावल ने निभाया. कुकिंग से प्यार करने वाले शख्स की ये कहानी 31मार्च से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी. 6. ऋषि कपूर की 'शर्माजी नमकीन'पर बोले रणबीर ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' पर बात करते हुए रणबीर कपूरइमोशनल हो गए. रणबीर ने कहा कि जब शूटिंग के बीच ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी तो भी वोइस रोल को पूरा करना चाहते थे. मगर ऐसा नहीं हो पाया. रणबीर ने बताया कि वो चाहतेथे ऋषि कपूर के इस रोल को वो पूरा करें. मगर चीज़ें फिक्स नहीं हो पाईं. जिसके बादये रोल परेश रावल ने निभाया. 7. 21 मार्च को आएगा अजय देवगन की 'रनवे 34' का ट्रेलरअजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'रनवे 34' का ट्रेलर 21 मार्चको आएगा. फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. मूवी में अजय और रकुल प्रीत,पायलट के रोल में दिखेंगे. 8. 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' कोखतरा? अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.फिल्म ने छठवें दिन करीब 19 करोड़ रुपए कमा लिए. अब तक मूवी 79.25 करोड़ का बिज़नेसकर चुकी है. इसे मिल रहे ऑडिएंस अटेंशन को देखकर ये लग रहा है कि 18 मार्च को आनेवाली अक्षय की 'बच्चन पांडे' पर इसका असर पड़ेगा. ट्रेड एनालिस्ट्स गिरीश जोहर नेमीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स', 'बच्चन पांडे' को कड़ीटक्कर देगी. अक्षय की फिल्म को प्रॉफिट के लिए टफ फाइट करनी होगी. 'द कश्मीरफाइल्स' ने वीकडेज़ में भी अच्छी कमाई की. इसलिए तय है कि वीकेंड पर इसकी कमाई मेंऔर इज़ाफा होगा. ऐसे में ज़ाहिर है 'बच्चन पांडे' की कमाई पर असर पड़ेगा. 9. टाइगरऔर नवाज़ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का ट्रेलर आया टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया औरनवाज़ुद्दीन सिद्दकी की फिल्म 'हीरोपंती 2' का ट्रेलर आ गया. अहमद खान के डायरेक्शनमें बनी इस फिल्म में नवाज़, जादूगर बने हैं. जो जादू की आड़ में क्राइम करते हैं.इन्हीं को पकड़ने का ज़िम्मा दिया जाता है बबलू राणावत यानी टाइगर श्रॉफ को. फिल्म29 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है. 10. विद्या ने बताया, पति के साथ क्यों नहीं करतींफिल्म विद्या बालन जल्द ही मूवी 'जलसा' में दिखाई देंगी. एक इंटरव्यू में उन्होंनेबताया कि वो अपने पति और प्रड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ क्यों काम नहीं करनाचाहतीं. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि किसी अच्छी फिल्म के लिए लोग बोलें किये अचीवमेंट उन्हें उनके पति की वजह से मिली है. इसलिए उन्होंने साल 2013 में आई'घनचक्कर' के बाद कभी सिद्धार्थ के साथ काम नहीं किया. 11. 'कैमपियोनेस' के हिंदीरीमेक में आमिर-अनुष्का होंगे? आमिर खान जल्द ही स्पैनिश फिल्म 'कैमपियोनेस' काहिंदी रीमेक बनाने वाले हैं. खबर है कि इस प्रोजेक्ट में लीड रोल के लिए अनुष्काशर्मा को अप्रोच किया गया है. ये फिल्म साल 2018 में आई थी. जिसकी कहानी एक ऐसेशराबी कोच की है जिसकी फुटबॉल टीम में डिफरेंटली एबल्ड लोग होते हैं. 12. 'अंदाज़अपना-अपना' का नहीं बन रहा सीक्वल साल 1994 में आई सलमान खान और आमिर खान की फिल्म'अंदाज़ अपना अपना' का फिलहाल कोई सीक्वल नहीं बनाया जा रहा है. प्रड्यूसर विनयसिन्हा की बेटी ने बताया कि फिल्म के राइट्स उनके परिवार के पास हैं. ऐसे में जब भीइसका सीक्वल बनेगा उनके परिवार की ओर से इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी. 13. पंजाबीसिंगर अमर सिंह की बायोपिक में दिलजीत फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली पंजाबी लोकगीत गायकअमर सिंह चमकीला की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसफिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल प्ले करेंगे. सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तकये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. 14. 'द कश्मीर फाइल्स' के ऑनलाइन लिंक से सावधान 'दकश्मीर फाइल्स' कई दिनों से सुर्खियों में है. कुछ दिनों से फिल्म को देखने के लिएएक व्हॉट्सएप लिंक को फॉर्वर्ड किया जा रहा है. जिसे क्लिक करके लोगों से फिल्मदेखने की अपील हो रही है. मगर इस लिंक के खिलाफ अब पुलिस ने चेतावनी दी है. यूपीपुलिस ने बताया कि ये हैकर्स की चाल है. जो लिंक भेजकर आपका बैंक अकाउंट खाली करलेते हैं. इसलिए ऐसे लिंक्स से सावधान रहें. 15. जाह्नवी की 'गुडलक जेरी' ओटीटी परहोगी रिलीज़ जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुडलक जेरी' थिएटर्स नहीं सीधे ओटीटीप्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी. रिपोर्ट्स हैं कि आनंद एल राय अपनी इस फिल्म को डिज़्नीप्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ करेंगे. ये मूवी साल 2018 में आई तमिल क्राइम-कॉमेडी फिल्म'कोलामावु कोकिला' का हिंदी रीमेक होगी. 16. श्रीलंकन सिंगर योहानी टी-सीरीज़ कीएक्सक्लूसिव आर्टिस्ट श्रीलंकन सिंगर योहानी को भूषण कुमार ने टी-सीरीज़ मेंएक्सक्लूसिव आर्टिस्ट के तौर पर साइन किया है. योहानी वही हैं जिनका गाना 'मानिकेमगे हिते' खूब पॉपुलर हुआ था. योहानी अब टी-सीरीज़ के संग मिलकर काम करेंगी. तो येथी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसेरोज़ाना शाम हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.