इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी और छोटी खबरों का लेटेस्ट अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलजाता है. आज नीचे खबरों में पढ़िए धर्मा प्रोडक्शन ने किस मलयालम फिल्म के राइट्सखरीदे हैं. क्यों फिर से ऑफएयर होने जा रहा है द कपिल शर्मा शो और केआरके नेराजामौली की फिल्म RRR पर क्या रिएक्शन दिया.1. मोस्ट पॉपुलर किड्स वीडियो 'बेबी शार्क' पर बनेगी फिल्मयू-ट्यूब के मोस्ट पॉपुलर वीडियो 'बेबी शार्क' पर जल्द ही फीचर फिल्म बनने जा रहीहै. गुरुवार, 24 मार्च को हुए निकोलोडियन के एक इवेंट में 'बेबी शार्क' पर फीचरफिल्म बनने की अनाउंसमेंट की गई.इस फिल्म को पैरामाउंट प्लस पर साल 2023 में रिलीज़ किया जाएगा.2. नेटफ्लिक्स ने कैंसिल किया 'आर्काइव 81' का सेकंड सीज़ननेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली सीरीज़ 'आर्काइव 81' का सेकंड सीज़न नहीं बनायाजाएगा. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसके दूसरे सीज़न को कैंसिल कर दिया है. इस हॉररक्लासिक सीरीज़ के दूसरे पार्ट को ना बनाने के पीछे की वजह फिलहाल नहीं पता चली है.3. यूएसए में हुआ जूनियर एनटीआर की RRR का ग्रैंड प्रीमियरएसएस राजामौली की बिग बजट फिल्म RRR आज इंडिया में रिलीज़ हो गई. इससे पहले फिल्मका यूएसए में ग्रैंड प्रीमियर किया गया. जिसमें इसने करीब 22 करोड़ रुपए की कमाई करडाली. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसए में RRR के नाइट शोज़ भी प्रीमियर किए गए थे.4. 'हीरोपंती 2' के म्यूज़िक इवेंट में रहमान करेंगे लाइव परफॉर्मटाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का पहला म्यूज़िक इवेंट 26 मार्च को मुंबई मेंहोने वाला है. रिपोर्ट्स हैं कि इस इवेंट में ऑस्कर वीनिंग कम्पोज़र ए. आर. रहमानफिल्म के पहले गाने पर लाइव परफॉर्म करेंगे. कोरोना पीरियड के बाद ये रहमान की पहलीलाइव परफॉर्मेंस होगी. 'हीरोपंती 2', 29 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज़ होने वालीहै.5. जसवंत सिंह गिल की बायोपिक में दिखाई देंगे अक्षय कुमारकोल इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर और सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित, जसवंतसिंह गिल पर बायोपिक बनने वाली है. जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल प्ले कर सकते हैं.जसवंत सिंह गिल ने साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज के एक कोयला खदान में फंसे65 बच्चों की जान बचाई थी. पीपींगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस बायोपिक का नाम'कैप्सूल गिल' होगा. जिसे वाशु भगनानी प्रड्यूस करेंगे.6. कमल हासन, फहद की फिल्म 'विक्रम' में अमिताभ का कैमियो?कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल की फिल्म 'विक्रम' में अमिताभ बच्चन का कैमियोरोल हो सकता है. खबर है कि इस बिग बजट फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अमिताभ बच्चन कागेस्ट एपीरिएंस होगा.View this post on InstagramA post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)मगर फिलहाल ऑफिशियल तौर पर इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.7. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने के लिए बुक करवाया पूरा थिएटरपाकिस्तानी एक्टर मुनीब बट ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने केलिए दुबई के पूरे थिएटर की बुकिंग कर ली. मुनीब ने अपनी वाइफ के लिए पूरे थिएटर कीबुकिंग की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है.8. अक्षय, कंगना को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का न्योतायोगी आदित्यनाथ, दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लखनऊ मेंहोने वाले उनके इस कार्यक्रम के लिए इंडस्ट्री के कई लोगों को न्योता दिया गया है.जिसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, बोनी कपूर का नाम शामिल है. साथ ही 'द कश्मीरफाइल्स' की पूरी टीम को भी इस सेरेमनी के लिए इन्वाइट किया गया है.9. क्यों बंद होने वाला है 'द कपिल शर्मा शो', पता चल गयाटीवी का सबसे पॉपुलर 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. सोनी चैनल परटेलीकास्ट होने वाले इस शो को कुछ दिनों के लिए बंद किया जाएगा. जिसका कारण कपिल कायूएसए टूर बताया जा रहा है. कपिल शर्मा का ये टूर जून के मिड वीक से शुरू होगा. जिसकारण वो शो की शूटिंग के लिए अवलेबल नहीं होंगे.View this post on InstagramA post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)इसी वजह से मेकर्स ने 'द कपिल शर्मा शो' को कुछ दिनों के लिए ऑफ एयर करने की तैयारीकी है.10. 'द फैमिली मैन 3' सीरीज़ पर मनोज बाजपेयी का बयानमनोज बाजपेयी ने अमेज़न के फेमस शो 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीज़न को लेकर बात की.जब उनसे पूछा गया कि सीरीज़ का अगला सीज़न कब आएगा तो मनोज ने कहा कि इस सवाल काजवाब उनके पास खुद भी नहीं हैं. अमेज़न ने इस सवाल पर सस्पेंस बनाया हुआ है. 'दफैमिली मैन' की पूरी टीम भी उनकी अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रही है.11. 'द आर्चीज़' के सेट से सुहाना, अगस्त्य और खुशी की तस्वीरशाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और जहान कपूर जल्द हीज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' से डेब्यू करने जा रहे हैं. नेटफ्लिक्स की इसओरिजनल फिल्म के सेट से इन सभी की तस्वीरें लीक हो गईं.View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)जिसमें तीनों अपने कैरेक्टर लुक में दिख रहे हैं. फिल्म 1960 के बैकड्रॉप पर बनाईजा रही है.12. धर्मा प्रोडक्शन ने खरीदे ' हृदयम' के हिंदी, तेलुगु राइट्समलयालम फिल्म 'हृदयम' के हिंदी, तमिल और तेलुगु राइट्स करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शनऔर फॉक्स स्टूडियो ने मिलकर खरीद लिए हैं. प्रणव मोहनलाल और कल्याणी प्रियदर्शन कीइस लव स्टोरी का जल्द ही हिंदी रीमेक बनाया जाएगा.13. अली अब्बास ज़फर की फिल्म में शाहिद के साथ डियानाखबर थी कि अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कैटरीना कैफ नज़रआएंगी. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कैटरीना नहीं बल्कि डायना पेंटीहोंगी. ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, फ्रेंच मूवी 'स्लीपलेस नाइट' से इंस्पायर्ड होगी.14. केआरके ने कहा, राजामौली को RRR के लिए जेल भेजना चाहिए'बाहुबली' बनाने वाले एसएस राजामौली की फिल्म RRR आज थिएटर्स में रिलीज़ हुई है.करीब 600 करोड़ के बजट की इस फिल्म का कई दिनों से बज था. ट्विटर पर फिल्म को अच्छारिस्पॉन्स मिल रहा है. मगर 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट रहे केआरके ने RRR की जमकरबुराई कर डाली. उन्होंने ट्वीट करके RRR का कम्पेयर रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'आग'से किया.I can’t call it mistake but I will call it biggest crime. Director #Rajamoulishould be jailed for minimum 6 months for making this crap film #RRRwith ₹600Cr budget.— KRK (@kamaalrkhan) March 24, 2022साथ ही लिखा कि राजामौली को ये फिल्म बनाने के लिए जेल भेज देना चाहिए. केआरके काकहना है कि ये साउथ सिनेमा की बिना सिर पैर वाली मसाला फिल्म है. ये भारत में अभीतक की बनी सबसे बुरी फिल्म है.15. 'द कश्मीर फाइल्स' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ाविवेक अग्नीहोत्री और अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छीकमाई कर ली है. मूवी ने दो हफ्तों में टोटल 207.33 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.16. KGF 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को होस्ट करेंगे करण जौहरसाउथ स्टार यश की सुपरहिट फिल्म KGF के सेकेंड पार्ट का ट्रेलर 27 मार्च को आनेवाला है. मेकर्स ने अनाउंस किया कि इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को करण जौहरहोस्ट करेंगे. फिल्म 14 अप्रैल को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इन्हें रोज़ाना हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.