The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Why Jasprit Bumrah is not seen in MI training camp new plan about BCCI out

क्यों MI के प्री ट्रेनिंग कैंप में नहीं दिखे बुमराह? BCCI की प्लान को लेकर बड़ी बात पता चली

मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में Jasprit Bumrah शामिल नहीं हुए थे. हालांकि, अब ये साफ हो गया है कि ये कोई चिंता वाली बात नहीं है. दरअसल, टीम इंडिया के प्रमुख पेसर को लेकर BCCI ने एक स्पेशल प्लान किया था.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:05 PM IST)
Jasprit Bumrah, BCCI
जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में नहीं जुड़े थे. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल हैं? वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में क्या कर रहे हैं? क्या वह मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे? टीम इंडिया के प्रमुख पेसर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर अब जवाब मिल गया है. दरअसल, बुमराह का COE में जाना, किसी नई चोट की वजह से नहीं हुआ, बल्कि ये एक तय प्लान का हिस्सा था.

क्या है बुमराह को लेकर स्पेशल प्लान?

बुमराह मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में शामिल नहीं हुए थे. हालांकि, अब ये साफ हो गया है कि ये कोई चिंता वाली बात नहीं है. दरअसल, टीम इंडिया के प्रमुख पेसर को लेकर BCCI ने एक स्पेशल प्लान किया था. वो एक प्रोग्राम के तहत COE पहुंचे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो, BCCI की मेडिकल टीम ने बुमराह के लिए ये स्पेशल प्रोग्राम तैयार किया है. इसका मकसद टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा है, जहां 5 T20I और 3 ODI मैच खेले जाने हैं. BCCI की मेडिकल टीम चाहती है कि बुमराह इस दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हों. 

ये भी पढ़ें : '23 साल कमेंट्री की, रंग की वजह से टॉस के समय नहीं भेजा', परेशान होकर इस कमेंटेटर ने छोड़ा काम

हालांकि, टीम इंडिया के फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने बेंगलुरु में अपनी बॉलिंग प्रैक्टिस जारी रखी है. मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए भी अच्छी खबर है. बुमराह मुंबई इंडियंस के फर्स्ट IPL मुकाबले से पहले टीम से जुड़ सकते हैं. यानी 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के ख‍िलाफ वो MI की बॉलिंग अटैक को लीड करते दिख सकते हैं. 

वर्कलोड को लेकर सतर्क है BCCI?

बुमराह को लेकर BCCI की सावधानी की वजह भी साफ है. बुमराह ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. वह 14 विकेट चटकाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे. 2025 में बैक सर्जरी से वापसी के बाद BCCI उनके वर्कलोड को लेकर काफी सतर्क है. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने लगातार क्रिकेट खेला है. वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद उन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार खेला है. इसलिए BCCI उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहती थी.

मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह उनकी बॉलिंग यूनिट की सबसे बड़ी ताकत हैं. पिछले सीजन भी उन्होंने 12 मैच में 18 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी सिर्फ 6.67 रही थी. IPL 2026 में, खासकर वानखेड़े जैसे बल्लेबाजी के लिए आसान मैदान पर, डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए बहुत अहम रहने वाली है. वो अश्विनी कुमार, कप्तान हार्दिक पंड्या, ल्यूक वुड और कॉर्बि‍न बॉश जैसे पेसर्स से सजे बॉलिंग अटैक को लीड करते दिखाई देंगे. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()