The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Why IPL 2026 schedule is yet to be released BCCI breaks silence

IPL के शेड्यूल का ऐलान क्यों नहीं कर रही BCCI?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा . लेकिन, अब तक BCCI की ओर से टूर्नामेंट जारी नहीं हुआ है. इसका कारण भी सामने आ गया है.

Advertisement
ipl 2026, cricket news, sports news
IPL 2026 का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
12 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2026, 06:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इस समय क्रिकेट फैंस की नजरें टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) पर टिकी हैं. लेकिन, इस टूर्नामेंट के बाद IPL भी खेला जाना है. आमतौर पर टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले शेड्यूल जारी कर दिया जाता था. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा . लेकिन, अब तक BCCI की ओर से टूर्नामेंट जारी नहीं हुआ है. इसका कारण भी सामने आ गया है.

BCCI के सामने है परेशानी

BCCI के अधिकारी ने बताया है कि आईपीएल के विंडो के दौरान ही चुनाव और काउंटिंग होनी है. इस कारण वेन्यू बदले जा सकते हैं या कुछ एडजस्टमेंट की जा सकती है. बोर्ड फिलहाल अथोरिटीज से बात करा है. सारी चीजें साफ हो जाने और परमिशन मिल जाने के बाद ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. यह भी संभावना है कि बोर्ड दो फेज में मैच शेड्यूल जारी करे.

इनसाइड स्पोर्ट्स ने सूत्र के हवाले से लिखा,

Embed

चुनावों का होगा असर

दरअसल जल्द ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.  चुनाव के दौरान, राज्य सुरक्षा बल वोटिंग के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिसका मैचों पर असर होगा.  खबरों के अनुसार, चुनाव की तारीखें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के मैचों से सीधे टकरा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान मैच इस जगह ही हार गई थी… कोच जॉनाथन ट्रॉट ने क्या बताया? 

आमतौर पर  ईडन गार्डन्स के उपलब्ध न होने पर   केकेआर के घरेलू मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए जाते हैं, हालांकि, इस साल पश्चिम बंगाल और असम दोनों में विधानसभा चुनाव होने के कारण टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसी खबरें हैं कि केकेआर ने अपने कुछ मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित करने के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन से बातचीत की है. वहीं परेशानी राजस्थान की वजह से भी हैं. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवाद के कारण राजस्थान रॉयल्स भी नए घरेलु मैदान की खोज में हैं. 
 

वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी को लेकर क्या दावा कर दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()