The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Who is LSG Performance Analyst Shrinivas chandrashekaran behind Mukul Choudhary scouting

मुकुल को LSG में लाने के लिए कोच लैंगर को मनाया, इस परफॉर्मेंस एनालिस्ट की कहानी गजब है

श्रीनिवास का क्रिकेट से कनेक्शन मुकुल और LSG से भी पहले का है. वो चेन्नई के रहने वाले 27 साल के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हैं. कंप्यूटर और डेटा के जरिए क्रिकेट टीमों की मदद करते हैं.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026, 10:11 PM IST)
Who is LSG Performance Analyst Shrinivas chandrashekaran behind Mukul Choudhary scouting
दिसंबर 2022 में श्रीनिवास लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के परफॉर्मेंस एनालिस्ट बने, और आज भी टीम के साथ हैं. (फोटो- PTI/Insta)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुकुल चौधरी. भारतीय क्रिकेट ने न्यू सेंसेशन. IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकुल ने अपना कंपोजर दिखाया. मैच विनिंग 54 रनों की नॉट आउट पारी खेल LSG की जीत दिलाई. मुकुल क्रिकेटिंग वर्ल्ड के इस वक्त सबसे बड़े कीवर्ड हैं. पर हर कीवर्ड के पीछे कोई ना कोई कोड काम करता है. कोच जस्टिन लैंगर ने मुकुल के टैलेंट को बैक किया. पर इस बैकिंग के पीछे खूब सारा डेटा इन्वॉल्व्ड है. और ये डेटा लाने वाले शख्स हैं श्रीनिवास चंद्रशेखरन. श्रीनिवास की कहानी जानेंगे, जिन्होंने कोच लैंगर से ये तक कह दिया था कि मुकुल को टीम में लेना ही होगा.

ट्रेनिंग कैंप में मुकुल को देखा था

LSG टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट श्रीनिवास चंद्रशेखरन ने कुछ महीने पहले एक ट्रेनिंग कैंप में मुकुल को देखा था. वहीं से वो उनका टैलेंट पहचान गए थे. श्रीनिवास ने कोच लैंगर से आकर कहा,

“कोच, हमें इस लड़के को जरूर लेना चाहिए.”

लैंगर भी टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट की बात कैसे इग्नोर करते. उन्होंने बताया कि भारत में बहुत टैलेंट है और श्रीनिवास की सिफारिश पर ही टीम ने मुकुल पर दांव लगाया. प्रैक्टिस मैचों और डेली ड्रिल्स में मुकुल का टैलेंट दिखा.

श्रीनिवास का क्रिकेट कनेक्शन 

श्रीनिवास का क्रिकेट से कनेक्शन मुकुल और LSG से भी पहले का है. वो चेन्नई के रहने वाले 35 साल के परफॉर्मेंस एनालिस्ट हैं. कंप्यूटर और डेटा के जरिए क्रिकेट टीमों की मदद करते हैं. वो मैच के लिए प्लान तैयार करते हैं. प्लेयर्स की स्ट्रेंथ और उनकी कमजोरियों पर डिटेल रिपोर्ट बनाते हैं. वीडियो फुटेज देखते हैं और टीम कोच को सुझाव देते हैं कि विरोधी टीम के खिलाफ क्या प्लान बनाया जाए.

SRH की विनिंग टीम का हिस्सा

श्रीनिवास Cricket21 कंपनी से जुड़े हैं. उन्होंने IPL 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ काम किया था. उसी साल टीम ने IPL ट्रॉफी भी जीती. वो तीन सीजन SRH के साथ रहे. 2016 IPL फाइनल में उन्होंने विराट कोहली और क्रिस गेल के खिलाफ खास स्ट्रैटजी बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने शिखर धवन को क्रिकेट में कमबैक करने में भी मदद की. मुस्तफिजुर रहमान जैसे बांग्लादेशी बॉलर्स के साथ भी काम किया.

BPL में टीम को ट्रॉफी दिलाई

वो तमिलनाडु प्रीमियर लीग में Madurai Supergiant से भी जुड़े रहे. कर्नाटक रणजी टीम और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) की कई टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया. 2017-18 में टीम को BPL भी जिताया. 2018 में वो पहले इंटरनेशनल असाइनमेंट पर गए. वो बांग्लादेश टीम के हाई परफॉर्मेंस एनालिस्ट बने. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ लगभग 6 साल तक काम किया. 183 इंटरनेशनल मैचों में टीम के साथ रहे. जिसमें टेस्ट, ODI और T20 शामिल हैं.

LSG से जुड़े

दिसंबर 2022 में श्रीनिवास लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के परफॉर्मेंस एनालिस्ट बने, और आज भी टीम के साथ हैं. श्रीनिवास का काम खिलाड़ियों को इनपुट देना है, और उनकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना है. वो डेटा और वीडियो एनालिसिस से छोटी-छोटी बातें पकड़ते हैं. मसलन, बॉलर्स की स्पीड. बैटर्स के शॉट सेलेक्शन. पिच की एनालिसिस. आज वो IPL जैसी बड़ी लीग में अपनी स्किल से नए टैलेंट को खोजने में मदद करते हैं.

वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर ने मुकुल चौधरी को लंबी रेस का घोडा बताया!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()