The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • When Viv Richards smashed 189 runs of just 170 balls and made highest tenth wicket partnership with Michel Holding

मिलिए उस बल्लेबाज से जिसने वन डे क्रिकेट की सबसे विस्फोटक पारी खेली थी

35 साल पहले बना ये रिकॉर्ड आज तक टूट नहीं पाया है.

Advertisement
pic
7 मार्च 2019 (अपडेटेड: 7 मार्च 2019, 06:13 AM IST)
Img The Lallantop
7 मार्च को सर विव रिचर्ड्स का जन्मदिन होता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टी-ट्वेंटी क्रिकेट आया और क्रिकेट की दुनिया बदल गई. वन डे क्रिकेट ने भी चोला बदला. नए नियमों के बाद बल्लेबाज़ी और आसान हो गई. यही वजह रही कि पिछले आठ सालों में सात दोहरे शतक लग चुके हैं. वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर 264 है. लेकिन क्रिकेट पंडितों की मानें तो वन डे की सबसे विस्फोटक पारी तब खेली गई थी जब 264 का स्कोर पूरी टीम बना लें तो सेफ स्कोर माना जाता था. साल था 1984. मई महीने की 31 तारीख. दुनियाभर के क्रिकेटरों में अपने स्टाइलिश खेल की वजह से पॉपुलर विवियन रिचर्ड्स से इस दिन कमाल पारी खेली थी.
विव रिचर्ड्स.
विव रिचर्ड्स.

क्यों इस पारी ने इतना सम्मान अर्जित किया?
वेस्ट इंडीज इंग्लैंड के दौरे पर थी. मेनचेस्टर में पहला वन डे था. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्ट इंडीज की जल्द ही हालत पतली हो गई. 100 रनों तक आते-आते सात विकेट गिर चुके थे. सिर्फ विव रिचर्ड्स एक छोर पर टिके थे, जो चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. जल्द ही हालत और बिगड़ गई और नौवां विकेट 166 रनों पर गिर गया. विव रिचर्ड्स भले ही शतक के आसपास पहुंचकर खेल रहे थे लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था. सिवाय माइकल होल्डिंग के. रिचर्ड्स ने फैसला किया कि अब जो भी करना है उन्हें ही करना है.
रिचर्ड्स ने आतिशी बल्लेबाज़ी शुरू की. उस ज़माने में जब एक ओवर में छह रन बना लेना बहुत बड़ी बात थी वहां उन्होंने धुआंधार बैटिंग की. 21 चौके मारे. उससे बड़ी बात पांच छक्के मारे. टोटल 189 रन बनाए. सिर्फ 170 गेंदों में. उस ज़माने में ऐसी बैटिंग विस्फोटक से भी ऊपर की चीज़ थी. उनका बहुत उम्दा साथ दिया माइकल होल्डिंग ने. दोनों आखिर तक नॉट आउट रहे. आखिरी विकेट के लिए दोनों ने 106 रनों की पार्टनरशिप की. इसमें होल्डिंग का योगदान सिर्फ 12 रन का था. बाकी सारे रन रिचर्ड्स ने मारे. ये न सिर्फ उस वक़्त की आखिरी विकेट के लिए हाईएस्ट पार्टनरशिप थी, बल्कि आज भी है. आज तक ये रिकॉर्ड टूटने से बचा हुआ है. उनके करीब सिर्फ मुहम्मद आमिर-सईद अजमल की जोड़ी पहुंची जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए 103 रन जोडें. रिकॉर्ड उनसे भी टूट न सका. इंग्लैंड ये मैच 104 रनों से हारी.
वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज. होल्डिंग, रिचर्ड्स और गार्नर.
वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज. होल्डिंग, रिचर्ड्स और गार्नर.

सहवाग से लेकर सचिन तक सब रिचर्ड्स के फैन हैं 
रिचर्ड्स के बनाए 189 रन उस वक़्त का हाईएस्ट इंडिविजुअल वन डे स्कोर था. जो अगले 13 साल तक बना रहा. 1997 ने सईद अनवर ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ा.
रिचर्ड्स का ये स्कोर सबसे ज़्यादा रनों की लिस्ट में अब काफी नीचे चला गया है. सात बार तो दोहरे शतक लग चुके हैं. बावजूद इसके उनकी इस पारी को क्रिकेट पंडित सबसे विध्वंसक पारियों में से एक मानते हैं. कई तो इसे पहले नंबर पर रखते हैं.


 
दी लल्लनटॉप शो भी देखिए-

Advertisement

Advertisement

()