आईपीएल 2019. टूर्नामेंट का 25वां मैच जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान केख़िलाफ़ जीत लिया. लेकिन इस मैच के बारे में चेन्नई की जीत की बात कम और धोनी की बातज़्यादा हो रही है. इसकी वजह है एक बॉल जो पहले नो-बॉल करार दी गई और फिर उसे लीगलडिलीवरी कह दिया गया. इसके बाद दुनिया को एक अलग किस्म का महेंद्र सिंह धोनी देखनेको मिला. गुस्से से तमतमाया महेंद्र सिंह धोनी जो कि आउट हो चुकने के बाद भी मैदानमें घुस गया और जाकर अम्पायर्स से बहस करने लगा. और इस पूरे प्रकरण के बाद धोनी कोसज़ा मिली है और उनकी 50 फीसदी मैच फ़ीस काट ली गयी है.मामला आख़िरी ओवर का था जिसमें चेन्नई को जीतने के लिए 18 रन चाहिये थे. ओवर की चौथीगेंद पर बेन स्टोक्स ने एक यॉर्कर फेंकनी चाही लेकिन वो फ़ुल-टॉस बन गई. फ़ुल-टॉस भीऐसी कि नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े अम्पायर को नो-बॉल लगी. उन्होंने गेंद फेंकेजाने के साथ ही नो-बॉल का सिगनल दे दिया. सभी को लगा कि नो-बॉल है. मैदान मेंनो-बॉल वाला सायरन भी बज गया. लेकिन तभी नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े अम्पायर उल्हासगांधे ने लेग अम्पायर ब्रूस ऑग्ज़ेनफ़ोर्ड की तरफ़ देखा. उन्होंने साफ़ किया कि उनकी ओरसे नो-बॉल का कोई सिग्नल नहीं दिया गया है. ऐसे में स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े उल्हासको अपना फ़ैसला बदलना पड़ा. क्यूंकि क्रिकेट के नियमों के मुताबिक़ हाइट की नो-बॉलदेने के अधिकार सिर्फ़ लेग-अम्पायर के ही पास है. अगर उसे हाइट की नो-बॉल नहीं लगतीहै तो स्ट्राइकिंग एंड पर खड़ा अम्पायर नो-बॉल नहीं दे सकता. इस वजह से नो बॉलकैंसिल कर दी गई और उसे लीगल डिलीवरी घोषित किया गया.धोनी मैदान में घुस आए और अम्पायरों से बहस करने लगेसारे फ़साद की जड़ यही फ़ैसला था. चेन्नई का मैच फंसा हुआ था. उन्हें एक एक्स्ट्रा बॉलऔर फ्री हिट मिल रही थी. जब आपको 2 गेंदों में 6 रन चाहिए हों और एक फ्री हिट मिलरही हो तो आप इस मौके को हाथों हाथ लेना चाहेंगे. लेकिन यहां चेन्नई को ये मौका हाथसे निकलता हुआ दिखाई दे रहा था. ऐसे में धोनी भी भन्ना गये. वो बाउंड्री पार से खड़ेहोकर पहले तो चिल्लाये और फिर बीच मैदान में चले आये जहां अम्पायरों से उन्होंनेबहस की. अम्पायर ब्रूस ऑग्ज़ेनफ़ोर्ड ने उन्हें नियम बताये और धोनी को चलता किया.चेन्नई ने दो गेंद बाद मैच जीत लिया. इसके बाद धोनी को मैच रेफ़री ने तलब किया औरउन्हें आईपीएल के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.20 के तहत लेवल 2 के offence का चार्जलगाया. धोनी ने इसे स्वीकार किया.खैर, ये बात थी 2019 की. यानी काफ़ी ताज़ी बात. लेकिन एक दफ़ा और ऐसा हुआ है जब कैप्टनकूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अम्पायरिंग की गड़बड़ी के चलते अम्पायरों पर भड़कगए थे. ये वाकया है एक वन-डे इंटरनेशनल के दौरान का जो कि खेला जा रहा थाऑस्ट्रेलिया में. साल 2012. ब्रिसबेन में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच चल रहा था.ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करनी चुनी और अच्छी बैटिंग कर रही थी. मुद्दा है 29वेंओवर का. सुरेश रैना के हाथ में गेंद थी और ओवर की तीसरी बॉल पर ड्राइव खेलने केचक्कर में हसी थोड़ा सा आगे बढ़े और गेंद कनेक्ट नहीं हुई. उन्होंने तुरंत ही अपनापैर पीछे किया लेकिन धोनी ने तब तक गिल्लियां उड़ा दीं. स्टम्पिंग की अपील हुई औरटीवी रीप्ले में हसी के जूते का छोटा सा हिस्सा लाइन के पीछे दिखाई दे रहा था.अम्पायर ने अपना फ़ैसला सुनाया और मैदान में लगी बड़ी सी स्क्रीन पर लिखा था - OUT.मैदान में मौजूद इंडिया को सपोर्ट करने वाली जनता चीख रही थी. ऑस्ट्रेलिया का विकेटगिर चुका था. लेकिन इतनी देर में अम्पायर स्टीव डेविस उन्हें बुलाने लगे. शोर कीवजह से हसी को ठीक से सुनाई नहीं दिया तो अम्पायर बिली बाऊडन उनके पास पहुंचे औरउन्हें ख़बर दी कि थर्ड अम्पायर ने असल में ग़लत बटन दबा दिया था. हसी नॉट-आउट थे. अबऑस्ट्रेलिया की जनता शोर मचा रही थी.लेकिन इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी का पारा हाई हो गया. वो तुरंत अम्पायरों के पासपहुंचे. उनसे बात की. धोनी जिस लहज़े में बात करते दिख रहे थे, उसे सिर्फ़ बात करनानहीं कहा जाएगा. साफ़ दिखाई दे रहा था कि धोनी अम्पायरों के इस पूरे कार्यक्रम सेख़ुश नहीं थे. लेकिन अम्पायर्स भी उनसे कहते तो क्या. ये एक 'ह्यूमन एरर' थी जो किकिसी से भी हो सकती थी. इस बार थर्ड अम्पायर से हो गई.उस वाकये का वीडियो देखिए.2012 की उस घटना और आईपीएल 2019 में हुई दोनों ही घटनाएं इसी 'ह्यूमन एरर' का नतीज़ाहैं. धोनी दोनों ही केस में रिसीविंग एंड पर थे. हालांकि 2012 में उन्होंने मैचहारा था लेकिन आईपीएल में उन्होंने मैच जीत लिया था. दोनों जगह वही कप्तान थे. औरदोनों ही जगह उनकी आपत्ति गैर वाजिब मालूम पड़ रही थी. आईपीएल में उनका मैदान मेंघुस जाना और अम्पायरों से बहस करना काफ़ी भद्दी तस्वीर पेश कर रहा था. एक कप्तान केतौर पर या किसी भी हैसियत से उन्हें कोई भी हक़ नहीं है कि वो मैदान में यूं घुसेंऔर जाकर अम्पायरों से बहसबाज़ी करते हुए उन पर एक पर्टिकुलर फ़ैसला देने का दबावडालें. अगर उन्हें अपने पक्ष में फ़ैसला नहीं चाहिए था तो वो न जाने क्यूं बीच गेममें घुस गए थे. हालांकि इसके चांसेज़ तो कम ही हैं. खैर, अच्छी बात ये है कि धोनी नेअपनी गलती स्वीकारी है. और अच्छी बात ये भी है कि आदमजात को ये भी मालूम पड़ गया कि'हीट ऑफ़ द मोमेंट' में धोनी भी गलती कर सकते हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- CSK vs RR: आख़िरी ओवर में क्यों एक नो बॉल पर गुस्साए धोनी?