युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया. इसमें दोनोंक्रिकेट से जुड़ी बहुत सी बातों पर चर्चा की. इसमें युवराज ने बताया कि नेटवेस्टफाइनल में किस तरह से मोहम्मद कैफ ने कप्तान गांगुली का कहा नहीं माना और छक्का जड़दिया.नेटवेस्ट फाइनल की कहानी:इंग्लैंड से मिले 326 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मोमेंटम खो चुकीथी. 146 के स्कोर तक सौरव, वीरू, द्रविड, सचिन सब आउट हो गए थे. क्रीज़ पर दो ऐसेखिलाड़ी थे, जिन्होंने इससे पहले कभी भी इतना बड़ा फाइनल नहीं जिताया था. युवराज नेफिर भी कुछ पारियां खेली थीं. लेकिन कैफ ने उसी साल इंडिया के लिए डेब्यू किया थाऔर ज़िम्बॉब्वे को छोड़कर और कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी.धीरे-धीरे दोनों स्कोर की दूरी कम किए जा रहे थे. साझेदारी बढ़ रही थी और लॉर्ड्सकी बालकनी में इंडियन टीम की उम्मीदें भी. गांगुली बार-बार 12वें खिलाड़ी के हाथमैसेज भेज रहे थे. युवराज एकदम बढ़िया टच में दिख रहे थे. पारी का 38वां ओवर आया औरयुवराज ने फ्लिटॉफ की लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जड़ दिए. अब इंडिया को जीतनेके लिए 100 से कम रनों की ज़रूरत थी.इस ओवर के बाद उन्होंने फिर से पानी पिलाने के बहाने 12वें खिलाड़ी के हाथ मैसेजभेजा. वो बार-बार बालकनी से कैफ को एक उंगली दिखाकर इशारा कर रहे थे कि सिंगल लेकरस्ट्राइक बदल लें.2002 नेटवेस्ट फाइनल जीत के बाद गांगुली और कैफ. फोटो: Mohammad Kaif FBइस पूरी घटना को याद करते हुए कैफ ने बताया, ''मुझे याद है कि दादा चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि सिंगल लो और युवराज को स्ट्राइक दो.'' इसके बाद अगले ओवर के बारेमें बात करते हुए युवराज ने कैफ से पूछा फिर आपने दादा की इस बात पर क्या किया. तोकैफ ने कहा, ''मुझे शॉर्ट बॉल मिली और मैंने पुल शॉट लगाया और हमें छक्का मिलगया.'' लेकिन असली कहानी छक्का लगाने के बाद की है. जब कैफ ने छक्का लगाया औरयुवराज के पास आकर ग्लव्स टकराए और कहा, ''हम भी खेलने आए हैं.'' कैफ ने इस बातचीतमें बताया कि उस ओवर में कैफ का वो छक्का देखने के बाद सौरव गांगुली शांत होकरड्रेसिंग रूम में बैठ गए. इसके बाद फिर कोई भी मैदान पर मैसेज लेकर नहीं आया.मोहम्मद कैफ ने उस मैच में 87 रनों की इतनी शानदार पारी खेली कि फिर वो मैच जिताकरही लौटे. कैफ ने उस मैच में 75 गेंद पर 87 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी. इस पारीमें कैफ ने छह चौकों के साथ दो छक्के भी लगाए.--------------------------------------------------------------------------------T20 वर्ल्ड कप में क्या युवराज सिंह ने 'फाइबर' के बल्ले से छह छक्के मारे थे?