क्रिकेट की दुनिया में एक तस्वीर और उसके साथ चिपका एक रोचक तथ्य बार-बार सामने आताहै. तथ्य ये कि एक मैच में 1 गेंद पर 286 रन बने थे. मगर कैसे? ऐसा तो कोई नियम हैनहीं कि एक गेंद पर सीधे 286 रन मार दिए जाएं. मगर क्या ऐसा भी कोई नियम है किबल्लेबाज लगातार भागता ही रहे, जैसा इस तस्वीर में लिखा है? आइए जानते है इसकेपीछे का किस्सा.ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब घूमती है.किस्सा ये है कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 15 जनवरी 1894 को विक्टोरिया और 'स्क्रैचXI' के बीच बॉनबरी के मैदान पर एक मैच चल रहा था. मैच की पहली ही गेंद पर बल्लेबाजने लंबा शॉट मारा और गेंद जाकर किसी पेड़ पर अटक गई. इसे जराह का पेड़ बताया जाताहै. क्रीज पर दोनों बल्लेबाज लगातार दौड़ते रहे. जब तक कि गेंद को ढूंढा और पेड़ सेउतारा जाता, वो एक के बाद एक 286 रन भाग चुके थे. दोनों ने इस दौरान क्रीज के बीचकरीब 6 किलोमीटर दूरी कवर कर ली. ये पेड़ मैदान के बीच में था और फील्डिंग टीम नेअंपायर से ये अपील भी की कि गेंद खोया घोषित कर दिया जाए ताकि बल्लेबाजों को रनलेने से रोका जाए. मगर अंपायरों ने ये कहकर अपील ठुकरा दी कि गेंद पेड़ पर फंसी हुईदिख रही थी इसलिए उसे खोया हुआ घोषित नहीं किया जा सकता.ये भी कहा जाता है कि फील्डिंग टीम ने किसी को पेड़ काटने के लिए कुल्हाड़ी लाने केलिए भी भेजा. मगर कोई कुल्हाड़ी भी नहीं मिली. फिर किसी ने घर से राइफल मंगवाई औरगेंद पर निशाना लगाकर गेंद को पेड़ से नीचे गिराया गया. जब गेंद नीचे गिरी तोफील्डिंग साइड इतनी हताश हो चुकी थी कि किसी ने गेंद को कैच करने की कोशिश भी नहींकी. तब तक क्रीज पर विक्टोरिया के बल्लेबाज 286 रन भाग चुके थे और इस टीम ने इतनेही रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. 1 गेंद पर 286 रनों का स्कोर अपने आप मेंरिकॉर्ड है. आज के लिहाज से इस खबर पर भरोसा करना मुश्किल काम है. मगर ये नामूमकिनभी नहीं है क्योंकि क्रिकेट नियमों के मुताबिक सीमा रेखा पार करने से पहले और गेंदखोने के मामले में बल्लेबाज लगातार रन भाग कर सकते हैं.प्रतीकात्मक तस्वीरक्रिकेट की भरोसमंद वेबसाइट ESPNcricinfo में छपे एक ब्लॉग में क्रिकेट राइटर माइकलजोन्स भी लिखते हैं कि इस खबर का इकलौता सोर्स उस वक्त अंग्रेजी अखबार Pall MallGazette को माना जाता है. उसी के स्पोर्ट्स पेज पर ये अनोखी खबर छपी बताई जाती है.उसके बाद ये इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत अमेरिका के कई अखबारों और पत्रिकाओं मेंछपी. इस रिकॉर्ड को किसी कैमरे में कैद नहीं किया जा सका था इसलिए ये गिनिज बुक ऑफवर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुआ. मगर एक गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्डऑस्ट्रेलिया के गैरी चैपमैन के नाम जरूर दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब मैच मेंचैपमैन ने 1 गेंद पर 17 रन भागे थे जो रिकॉर्ड बुक में दर्ज है (p 247, गिनिज बुकऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 1992).--------------------------------------------------------------------------------Also ReadT20 क्रिकेट का सबसे भौकाली बॉलिंग स्पेल: 4 ओवर, 3 मेडन, 1 रन और 2 विकेटतेजिंदरपाल सिंह टूरः 16 साल के इंतज़ार के बाद आया है शॉटपुट में भारत का गोल्डटीम इंडिया में वो लड़का आ रहा है जिसने कोहली से भी ज्यादा एवरेज से रन बनाए हैंकोहली के सामने अब वो मौका है जो उन्हें स्मिथ और रूट से बहुत आगे ले जाएगाकौन हैं राही सरनोबत, जिन्होंने एशियन गेम्स में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता हैक्रिकेट पर लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए: