The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • What Yuvraj singh said about IPL Auctions and his last second bid

IPL ऑक्शन पर युवराज ने जो कहा, वो सुन आपको पुराना युवी याद आ जाएगा

रिटायरमेंट पर भी खुलकर बोले सिक्सर किंग.

Advertisement
pic
21 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018, 04:25 AM IST)
Img The Lallantop
युवराज सिंह ने आईपीएल ऑक्शन पर खुलकर बात की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
युवराज सिंह. ये नाम सुनते ही कितने वाकये सामने तैर जाते हैं. 2007 वर्ल्डकप में मारे वो 6 छक्के. 2011 वर्ल्डकप में मैन ऑफ द सीरीज. और न जाने क्या क्या. मगर हर खिलाड़ी का खराब समय आता है. वही अब युवराज सिंह का चल रहा है. इतना खराब कि 18 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में युवराज सिंह का नाम आया तो फ्रेंचाइजीज एक दूसरे की बगलें झांकती दिखीं. किसी ने लिफ्ट नहीं मारी. युवी अनसोल्ड रहे. लगा इस बार फुल बेइज्जती होनी है. फिर अंतिम दौर में मुंबई इंडियंस युवी के लिए तारणहार बनके आई और युवी को बेस प्राइस पर खरीद लिया.
युवराज सिंह ने इस मसले पर मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया. वो बोले -
पहले राउंड के ऑक्शन में नहीं खरीदे जाने के बाद मुझे कोई निराशा नहीं थी. मुझे पहले से ही लगा था कि मैं पहले राउंड में नहीं लिया जाऊंगा. इसका कारण आसान सा है. जब आप कोई आईपीएल टीम चुन रहे होते हैं तो युवाओं की तरफ देखते हैं. मैं अपने करियर के ऐसे दौर में हूं जहां यह सोच लिया जाता है कि यह करियर का आखिरी दौर है. हालांकि मुझे उम्मीद थी कि अंतिम राउंड में जरूर मुझे कोई टीम खरीदेगी.
युवराज को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.
युवराज को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.
युवराज ने ये भी कहा कि उन्हें पहले से लग रहा था कि मुंबई की टीम ही उनको खरीदेगी. वो बोले -
मुझे लग रहा था कि मुंबई टीम में ही शामिल किया जाएगा. सच कहूं तो मैं इस साल खेलने के मौके की तलाश में था. अच्छा लगा कि आकाश अंबानी ने मेरे बारे में सोंचा. भरोसा जताया. वहां जहीर खान, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा भी मिलेंगे जिनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेली है. आपको ऐसा सपोर्ट मिलता है तो आप बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं.
युवराज ने आईपीएल के लिए तैयारी करने का भी प्लान बताया. वो बोले - रणजी ट्रोफी और फिर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी में मैं खेलूंगा. इससे आईपीएल की तैयारी में मुझे मदद मिलेगी. युवराज ने अपने रिटायरमेंट और फ्यूचर पर भी बोला. उन्होंने कहा -
अभी मुझमें रनों की भूख बाकी है और मैं अपने जुनून को लेकर खेल रहा हूं. 2019 वर्ल्ड कप के बाद भविष्य पर कोई फैसला लूंगा. फिलहाल 3-4 महीने क्रिकेट में मेरे लिए काफी अहम हैं. मैं उसी पर फोकस करना चाहता हूं.
सिक्सर किंग युवराज.
सिक्सर किंग युवराज.
ये सब तो हो गई बातें. पर इन बातों में पुराने वाले युवराज दिखे. फाइटर युवराज. जोश से भरे. कुछ करने को आतुर. जैसे अब भी उन्हें कुछ साबित करना है. पर ये जोश मैदान पर कितना दिखेगा, देखने वाला यही होगा. देखने वाला होगा कि युवराज का बल्ला कितना कमाल दिखाता है इस बार के आईपीएल में. क्योंकि इसी से तय होगा युवराज का भविष्य.


ये भी पढ़ें - 
वापसी की तैयारी कर रहे स्टीव स्मिथ का ये वीडियो देख सौरव गांगुली याद आते हैं

थर्ड अंपायर ने इसे भी आउट दे दिया, मगर सामने वाले कप्तान ने जो किया वो मजेदार था

इस क्रिकेट मैच में टॉस के लिए सिक्के की जगह बल्ला क्यों उछाला गया?

बिग बॉस 12: श्रीसंत इंग्लैंड के खिलाफ उस सीरीज़ को याद करके रो रहे हैं, जिसमें इंडिया बुरी तरह हारी थी

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement

Advertisement

()