The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • What was happening in the country when Rajasthan Royals reached the Finals for the last time in 2008?

राजस्थान रॉयल्स के पहले फाइनल के वक्त की ये घटनाएं याद हैं?

राजस्थान रॉयल्स फै़न्स के लिए ये दिन बहुत खास है. क्योंकि उनकी टीम ने अपना ही 14 साल पुराना कारनामा दोहरा दिया है. टीम 2008 के बाद पहली बार IPL Final में पहुंच गई है

Advertisement
pic
27 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:27 PM IST)
Rajasthan Royals, Ghajini Movie, Tarak Mehta ka Ulta Chashma.
राजस्थान रॉयल्स, गजनी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा. फोटो: PTI/Social Media
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान रॉयल्स. IPL इतिहास की वो टीम जिसके फ़ैन्स को पहले सीजन में ही ट्रॉफी मिल गई. लेकिन उन फ़ैन्स को कहां पता था कि इसके बाद दोबारा ट्रॉफी के क़रीब पहुंचने में भी उनके जीवन के कई बहुमूल्य साल गुज़र जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ और अब, साल 2008 के बाद साल 2022 में कहीं जाकर उनकी टीम ट्रॉफी के क़रीब पहुंच पाई. एक बार फिर उम्मीद जगी है कि शायद दूसरी बार उनकी टीम चैंपियन बन जाए.

2008 के पहले IPL सीज़न में खिताब जीतने के पूरे 14 साल बाद राजस्थान एक और फाइनल खेलने के लिए तैयार है. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वॉलिफायर-2 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया.

एकतरफा रहे इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया. राजस्थान के गेंदबाज़ों ने RCB के बल्लेबाज़ों को ऐसा बांधा कि पूरी टीम आठ विकेट गंवाकर बोर्ड पर 157 रन ही लगा सकी.

158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को जॉस बटलर ने एक बार फिर बढ़िया शुरुआत दिलाई और शानदार शतक लगा दिया. इस पारी में जॉस बटलर आखिर तक नॉट-आउट रहे और टीम को जिताकर ही लौटे. राजस्थान ने 158 रन के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट खोकर, 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया लिया.

राजस्थान फ़ैन्स के लिए ये दिन बहुत खास है. और इस खास दिन पर हमने सोचा कि क्यों ना आपको बताया जाए कि ये टीम जब पहली बार फाइनल खेली थी तब देश में क्या चल रहा था.

# साल 2008 में जब राजस्थान फाइनल में पहुंची, तो उसके मौजूदा 20 साल के ऑल-राउंडर रियान पराग महज़ सात साल के थे. 

# कारों की दुनिया में सबसे सस्ती होने का दावा करने वाली कार यानि टाटा नैनो भी उसी साल लॉन्च हुई थी.

# बात अगर बॉलीवुड की करें तो उस साल बॉलीवुड में भी ढेर सारी मशहूर फिल्में रिलीज़ हुई थीं. जिनमें गजनी, जोधा अकबर, अ वेडनसडे जैसी फेमस फिल्में शामिल हैं.

# साल 2008 में ही मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी पहली बार छोटे पर्दे पर आया था.

# सिनेमा की दुनिया से अलग, खेलों की दुनिया की बात करें तो साल 2008 में भी भारतीय एथलीट्स भी कमाल कर रहे थे. उसी साल बीजिंग में ओलंपिक्स था और वहां से ढेर सारे मेडल्स आए थे.

# अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में गोल्ड जीता था, सुशील कुमार ने फ्री स्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता और विजेंदर कुमार उसी साल बॉक्सिंग में भारत के लिए पहला ब्रॉन्ज़ मेडल लाने वाले खिलाड़ी बने थे.

# ओलंपिक्स से आगे क्रिकेट जगत से भी भारतीय क्रिकेट के लिए दो ख़बरें आईं थीं. पहला IPL सीज़न खेलने के ठीक बाद सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

Sanju Samson Batting ने जो कहा था वो फिर कर दिया

Advertisement

Advertisement

()