स्कूल के एग्जाम में कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम पूछने में गलत क्या है?
हमारी हिपोक्रेसी देखिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
लोग आहत हैं कि स्कूल के एग्जाम में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम पूछ लिया गया. पर आहत क्यों हैं?
महाराष्ट्र के ठाणे की ये बात है. यहां एक स्कूल के फाइनल एग्जाम में ये सवाल आया कि विराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है? प्रियंका, अनुष्का या दीपिका तीन ऑप्शन दिए गए थे, एक को चुनना था. ये क्वेश्चन पीटी के एग्जाम में पूछा गया, 9वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टुडेंट्स से. कुछ दिन पहले, अभी पिछले ही महीने इंडियन एअरफोर्स के इंजीनियरिंग एग्जाम में क्वेश्चन पूछा गया था दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी पर, जिसका सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ा था.
पर इस नए मामले में 9वीं के बच्चों से क्रिकेटर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड के बारे में क्वेश्चन पूछे जाने पर लोग भड़के हुए हैं. लोग नैतिकता रे हवाले से एजुकेशन सिस्टम पर बहुत से सवाल खड़े कर रहे हैं. एक ट्वीट में लिखा हुआ था -
विराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम - स्कूल के इग्जाम का एक क्वेश्चन. अब क्या जनरेशन आ चुकी है!

अब छाती क्यों पीट रहे हो?
सवाल ये है कि हमें तकलीफ तभी क्यों होती है जब स्कूल के एग्जाम में ये सवाल पूछा जाता है. जबकि हमारे सितारों के निजी रिश्तों की गॉसिप रोजाना हमारे इर्द-गिर्द मौजूद होती है. अखबार उठा लीजिए, टीवी देख लीजिए. किसका किससे अफेयर है और किससे ब्रेकअप हो गया, इस पर खबरें पढ़ी और पढ़ाई जा रही हैं. आज जो सवाल उठ रहे हैं, वो तब पुरजोर तरीके से क्यों नहीं उठे. अब चूंकि ये सवाल एक परीक्षा में उन बच्चों से पूछ लिया गया है, जिन्हें हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, जिनके बारे में संवेदनशील रहते हैं और जिन्हें तमाम बुराइयों से बचाना चाहते हैं- यानी हमारे बच्चे, तो हमें तकलीफ हो रही है. हमें तब तकलीफ क्यों नहीं होती, जब सितारों के अफेयर-ब्रेकअप के किस्से हम चटखारे लेकर पढ़ते हैं. अब हमारे बच्चे पढ़ लेंगे, तो उनका फ्यूचर खराब हो जाएगा, है ना? जितने लोग सवाल उठा रहे हैं, उनमें से कितने 'निजता के हनन' को गंभीर मसला मानते हैं और कितने नैतिक होकर छाती पीट रहे हैं. 'गर्लफ्रेंड का सवाल, बच्चों से! अरे तौबा!'ये भी पढ़ें -

.webp?width=60)

