गाबा में बुरी तरह परास्त होने के बाद क्या बोले टिम पेन?
बेचारे... गाबा आने के लिए बेसब्र थे.
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन. (तस्वीर: एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में पीट दिया. ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर भारत ने 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत ली है. टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कप्तान टिम पेन ने कहा-
हम बहुत निराश हैं. हम ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के साथ सीरीज़ जीतने आए थे. भारतीय टीम जीत की हकदार थी. बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जिनपर हम बाद में विचार करेंगे लेकिन जो होना था वो तो हो चुका है.उन्होंने आगे कहा-
साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज़ आने वाली है और अब हमें आगे देखने की जरूरत है. इस सीरीज़ में हम भारतीय टीम से पिछड़ गए. हम दूसरी पारी में 300 से अधिक का स्कोर कर मैच और सीरीज़ जीतना चाहते थे. अगर बारिश न होती तो हमारे पास शायद 20 और ओवर होते. लेकिन भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाया.ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए कई रिव्यू लिए लेकिन अधिकतर बर्बाद गए क्योंकि रिव्यू के बाद भी अंपायर का फैसला मान्य रहा. ऐसे में रिव्यू को लेकर पेन ने कहा-
रिव्यू खेल का हिस्सा है. कई बार वह हमारे पक्ष में रहता है और कई बार नहीं. लेकिन जीत का सारा श्रेय भारतीय टीम को जाता है. हमारे गेंदबाजों से शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया.ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाले दूसरे एशियाई कप्तान बने रहाणे 3 साल पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया में तब टेस्ट सीरीज़ जीती थी जब ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े नाम (स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर) बैन झेल रहे थे. ऐसे में रहाणे और की इस उपलब्धि को एक्सपर्ट्स बहुत बड़ा बता रहे हैं.

