कौन है इंडिया के खिलाफ़ खेलने वाला 19 साल का नया बॉलर?
वेस्ट इंडीज़ टीम में नया बॉलर आया है. 19 साल का है. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था. अब इंडिया के खिलाफ़ खेलेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम में एक नया नाम शामिल हुआ है. अल्ज़ारी जोसेफ़. 19 साल का अल्ज़ारी एंटीगुआ से है और फ़ास्ट बॉलर है. हालांकि टीम में फाइनल ग्यारह में जगह मिलेगी या नहीं, ये अभी भी नहीं कहा जा सकता लेकिन कम से कम टेस्ट मैच के लिए फाइनल 14 में इनका नाम शामिल हो ही चुका है.
जोसेफ़ ने सीनियर लेवल पर 12 मैच खेले हैं. इनमें 8 फर्स्ट-क्लास मैच हैं जिनमें उसने 24 विकेट लिए. इन मैचों में 24.45 का ऐवरेज और साथ ही दो बार एक इनिंग्स में पांच विकेट लेने का कमाल किया है. जोसेफ़ की सबसे बड़ी उपलब्धि है 2015 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनकी परफॉरमेंस. वेस्ट इंडीज़ ने फरवरी में वो वर्ल्ड कप जीता था. टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में वो तीसरे नम्बर पर थे. कुल 13 विकेट. ऐवरेज 13.76 का. साथ ही अपने जीवन की सबसे तेज़ गेंद भी उसी टूर्नामेंट में फेंकी - 143 किलोमीटर प्रति घंटा.
जोसेफ़ के टीम में आने से वेस्ट इंडीज़ की टीम में पेस अटैक कुछ न कुछ मज़बूत ज़रूर हुआ होगा. अभी तक उनकी टीम में दो मीडियम पेसर थे और एक फ़ास्ट बॉलर शैनन गेब्रियल. लेकिन अब शायद वेस्ट इंडीज़ की टीम एक से दो हो जाए.

