यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम के अपने पूर्व साथी रामनरेशसरवन पर जमकर भड़ास निकाली है. गेल ने सरवन को सांप बताया है. गेल का मानना है किकैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) टीम जमैका तलैवास से उन्हें बाहर करने में सरवन काबड़ा हाथ था. गौरतलब है कि टीम ने इस सीजन के लिए गेल को रिटेन नहीं किया है. वहपिछले ही सीजन इस टीम से जुड़े थे.इस सीजन में गेल सेंट लूसिया ज़ुक्स के लिए खेलेंगे. यहां गेल को डैरेन सैमी कीकप्तानी में खेलना होगा. टीम के हेड कोच जिम्बॉब्वे के एंडी फ्लावर हैं. गेल नेअपने CPL करियर की शुरुआत जमैका के लिए खेलकर ही की थी. पहले चार सीजन वहां खेलनेके बाद गेल सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिऑट्स से जुड़े थे.# तुम एक सांप होगेल ने जमैका के असिस्टेंट कोच सरवन के बारे में कहा, 'तलैवास के साथ जो भी हुआ,उसमें तुम्हारा अहम हाथ था. सरवन, वो तुम्हीं थे जिसने मेरे जन्मदिन पर लंबा भाषणदिया था कि हम कितना आगे निकल आए हैं. सरवन, तुम एक सांप हो. तुम्हें पता है, तुमकैरेबियन में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले व्यक्ति नहीं हो. तुम बहुत प्रतिशोधी हो,तुम अभी भी नादान हो, तुम पीठ पीछे वार करने वाले हो.1996 के समय का मैं इकलौता प्लेयर हूं जो अब भी एक्टिव है, खेल रहा है. बाकी सबरिटायर हो गए. मैं उस एरा का आखिरी बंदा हूं. और मैं अब भी मजबूत हूं. इसलिए उनकेलिए देखना मुश्किल होगा कि क्रिस गेल अब भी खेल रहा है और सफल है. मैं पुराने और नएप्लेयर्स की बात कर रहा हूं. लेकिन अभी मुझे तुमसे निपटना है सरवन. बाकियों से वक्तआने पर निपट लूंगा.'West Indies Cricket Team में लंबे वक्त तक एकसाथ खेले हैं Chris Gayle औरRamnaresh Sarwan (ट्विटर)CPL का मौजूदा शेड्यूल 19 अगस्त से 26 सितंबर तक का है. हालांकि कोविड-19 महामारीके चलते इसमें बदलाव संभव है. टूर्नामेंट बिना फैंस और विदेशी प्लेयर्स के खेला जासकता है. या इसे दिसंबर तक के लिए टालने की भी संभावना है.--------------------------------------------------------------------------------सुनिए युवराज सिंह से, उनके टी20 वर्ल्ड कप में छह छक्के मारने के रोचक किस्से