The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • We live in the days of social media and the panic button was pressed too early Says Virat Kohli on his Batting Order experiment

विराट कोहली ने कहा-सोशल मीडिया के जमाने में बहुत जल्दी पैनिक हो जाते हैं लोग

राजकोट वनडे जीतने के बाद क्या बोले कोहली.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2020, 02:11 PM IST)
Img The Lallantop
Indian Cricket Team Captain Virat Kohli
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन क्रिकेट टीम ने राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 340 रन बनाए. शिखर धवन ने 96, लोकेश राहुल ने 80 जबकि विराट कोहली ने 78 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया 304 रन पर ही सिमट गई. इस मैच में कोहली ने तीसरे नंबर पर बैटिंग की. इससे पहले मुंबई वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. उन्होंने राहुल को तीसरे नंबर पर उतारने के लिए खुद को बैटिंग ऑर्डर में नीचे उतारा था. इस मैच में इंडियन मिडल ऑर्डर ध्वस्त हो गया था और टीम मैच हार गई थी. इसके बाद लोगों ने कोहली के इस फैसले की काफी आलोचना की थी.

# सोशल मीडिया का जमाना

राजकोट वनडे जीतने के बाद कोहली ने इस मसले पर बात की. कोहली ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में लोग जल्दी पैनिक हो जाते हैं. कोहली ने कहा,
'हम सोशल मीडिया के युग में जी रहे हैं और लोग काफी जल्दी पैनिक हो गए थे. KL राहुल जैसे कि व्यक्ति को बाहर ना रखना महत्वपूर्ण है. आपने देखा होगा कि आज उसने कैसी बैटिंग की. यह शायद उसकी इंटरनेशनल लेवल पर खेली गई बेस्ट पारी है. इस पारी ने उनकी मैच्यॉरिटी और क्लास दिखाई और हमें अच्छे से पता है कि हम ड्रेसिंग रूम में क्या कर रहे हैं.'
गौरतलब है कि पिछली कुछ सीरीज से लिमिटेड ओवर्स में राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए खूब रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में एक पचासा मारने वाले राहुल ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों में दो अर्ध शतक जमाए थे. इनमें 91 रन की एक पारी भी शामिल थी. इसके बाद राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दो T20 मैचों में बैटिंग की और 45 और 54 रन की पारियां खेलीं.
INDvAUS: दूसरे वनडे में 80 रन बनाने वाले केएल राहुल की जगह पक्की क्यों नहीं है?

Advertisement

Advertisement

()