कुलदीप ने कहा, हमने अश्विन और जडेजा की जगह नहीं खाई
ऑस्ट्रेलिया से आज दूसरा वन-डे मैच है.
Advertisement

कुलदीप यादव (Twitter/ICC)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज़ खेल रहे हैं. भारतीय टीम 1-0 से मैच जीतकर आगे चल रही है. 5 मार्च को दूसरा मैच है. इससे पहले 4 मार्च की शाम कुलदीप यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने किसी की जगह नहीं खाई है.
रिपोर्टर ने जब कुलदीप से पूछा कि क्या उनके और युजवेंद्र चाहल के परफॉर्मेंस के कारण वन-डे टीम में अनुभवी स्पिनर अश्विन और जडेजा की जगह खत्म हो गई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-
वीडियो- क्रिस गेल ने रिटायरमेंट के ऐलान के बाद गजब वापसी की है
नहीं, नहीं. ऐसा नहीं है. किसी को हमने बाहर नहीं किया है. ऐसा कुछ भी नहीं है. हमें मौका मिला तो हमने अच्छा किया. वो (अश्विन और जडेजा) हमेशा से इंडिया के लिए अच्छा करते हुए आए हैं और वो टेस्ट मैचों में अच्छा खेल रहे हैं. इनसे हम लोग खूब सीखते हैं. जब भी टेस्ट टीम में होता हूं तो उनसे सीखता हूं.शॉन मार्श के लिए बनाया है प्लान मार्श को लेकर कुलदीप ने कहा, "कई बार होता है कि बैट्समैन अच्छा खेलता है. शॉन मार्श वाकई अच्छा खेल रहे हैं. ब्रेक के बाद वो वापस आ रहे हैं. उनको स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए देखा है. इसके बाद प्लान किया है कि उनके खिलाफ कैसी गेंद डालनी है. देखते हैं जब भी वो खेलते हैं तो उनके खिलाफ कैसी बॉलिंग करता हूं." कुलदीप यादव साल 2018 में 19 वन-डे मैचों में 45 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे. सबसे तेज़ 50 विकेट लेने भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप दूसरे स्थान पर हैं. इन्होंने 24 मैच में 50 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था. कुलदीप अभी तक कुल 40 वन-डे मैच में 79 विकेट ले चुके हैं. ओवरऑल इंटरनैशनल करियर की बात करें तो 64 मैचों में अब तक 138 विकेट ले चुके हैं.
वीडियो- क्रिस गेल ने रिटायरमेंट के ऐलान के बाद गजब वापसी की है

