The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • We did not asked them to send kids Pakistan Captain Haris on INDAvsPAKA Emerging Asia Cup Final

हमने बच्चे भेजने... इमर्जिंग एशिया कप में सीनियर्स को उतारने पर पाक कप्तान की दो टूक

260 IPL मैच खेले थे इंडियन प्लेयर्स.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 6 अगस्त 2023, 09:56 PM IST)
Pakistan Sent Seniors in Emerging Asia Cup
पाकिस्तान ने इमर्जिंग एशिया कप में भेजे थे सीनियर्स (फ़ाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इमर्जिंग एशिया कप. पाकिस्तान ने जीता. और फ़ाइनल में भारत के हारते ही लोगों ने पाकिस्तान के लिए खेले क्रिकेटर्स की उम्र और अनुभव की बातें शुरू कर दीं. लोगों को कहना था कि पाकिस्तान ने अपनी ए टीम में बहुत सारे सीनियर्स को भेजा था. जबकि भारतीय टीम एकदम युवा थी. और अब पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद हारिस ने ऐसे आलोचकों को जवाब दिया है.

बता दें कि टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हर मोर्चे पर पछाड़ा था. हारिस ने इस बारे में कहा,

'लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने कई सीनियर्स के साथ ए टीम भेजी थी. हमने उनसे नहीं कहा था कि टूर्नामेंट के लिए छोटे बच्चों को भेज दें. वो कहते हैं कि हमारी टीम में इंटरनेशनल खेले प्लेयर्स थे. हमने कितने इंटरनेशनल मैच खेले थे? सईम ने पांच, मैंने छह. उन लोगों ने 260 IPL मैच खेले थे.'

बता दें कि फ़ाइनल में तैयब ताहिर ने पाकिस्तान के लिए बेहतरीन सेंचुरी मारी थी. जिसके दम पर पाकिस्तान ने आठ विकेट खोकर 352 रन बनाए थे. ताहिर ने 71 गेंदों में 12 चौके और चार छक्कों के साथ 108 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 224 रन पर सिमट गई. यह इस टूर्नामेंट में भारत की पहली हार थी.

फ़ाइनल जीतने के बाद हारिस ने अपनी टीम की तारीफ़ में कहा था,

'सबसे पहले, मैं पूरे पाकिस्तान को बधाई देना चाहूंगा. जब आप फ़ाइनल में बड़ा स्कोर करते हैं, तो यही होता है. विपक्षी प्रेशर में आ जाता है और फिर अगर आप लगातार विकेट्स निकाल लें तो उनके लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं. हमने आखिरी चार-पांच मैच में कई कॉम्बिनेशन ट्राई किए. अलग-अलग प्लेयर्स और इसने हमारे लिए अच्छा काम किया. हमने अपने बोलर्स को इंडियन बैटर्स के वीडियो दिखाए थे.

साइ सुदर्शन और अभिषेक उनके मुख्य प्लेयर्स थे और हमें पता था कि अगर हम उन्हें सस्ते में निपटा लेंगे, तो हमारे लिए ठीक रहे. मैं बहुत खुश हूं. अभी एशिया कप और वर्ल्ड कप होना है. श्रीलंका स्पिन खेलने के लिए एक कठिन जगह है. इसलिए यह अच्छी तैयारी थी.'

बता दें कि पाकिस्तान की टीम में कम से कम आठ ऐसे प्लेयर्स थे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रखी है. जबकि भारत ने अंडर-23 टीम उतारी थी, जिसके पास एक भी इंटरनेशनल मैच का अनुभव नहीं था. और इसी को लेकर फ़ैन्स ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बहुत मजाक बनाया था. और कहा था कि ये हमारे प्लेयर्स के लिए सीखने का अच्छा मौका था. और उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली. बता दें कि फ़ाइनल से पहले भी भारत और पाकिस्तान भिड़े थे.

लीग के दौरान हुए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया था. साइ सुदर्शन ने इस मैच में बेहतरीन सेंचुरी मारी थी. लेकिन फ़ाइनल में भारतीय बोलर्स पाकिस्तान के बल्लेबाजों को उस तरह नहीं रोक पाए. और बल्लेबाजों से दबाव ना झेला गया.

वीडियो: हार्दिक की टीम में होगा बदलाव, इस प्लेयर को मिलेगा मौका?

Advertisement

Advertisement

()