30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 अप्रैल को 15 खिलाड़ियों कोचुन लिया है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी.वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कोहली के साथ रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल,विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्रचाहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्रजडेजा, मोहम्मद शमी को चुना गया है. वर्ल्ड कप टीम चुने जाने के बाद क्रिकेटएक्सपर्ट्स ने टीम को लेकर अपने पॉइंट्स रखे हैं. आइए जानते हैं क्या कह रहे हैंएक्सपर्ट्स- टीम चयन को लेकर सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते उए कहा-पंत के फॉर्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है. वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं,बल्कि इससे पहले भी अच्छी बैटिंग कर रहे थे. वह विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखारहे थे. वह टॉप छह में बाएं हाथ के बैटिंग ऑप्शन होते जो गेंदबाजों के खिलाफ अच्छाहोता. बॉलर्स को बाएं हाथ के बैट्समैन के लिए अपनी लाइन और लेंथ में बदलाव करनेहोते हैं. कप्तान को भी मैदान में काफी बदलाव करने पड़ते हैं. आकाश चोपड़ा ने ट्विटरपर लिखा है- कुछ हफ्ते पहले पंत को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स के टॉप लेवल में शामिलकिया गया था. भारत ने चौथे स्थान के लिए विजय शंकर को चुना है लेकिन उन्हें यह नहींपता कि यह कारगर होगा या नहीं. दिनेश तभी खेलेंगे जब धोनी नहीं होंगे. चौथा पेसबॉलर है नहीं. इंटरेस्टिंग चॉइस. उम्मीद करते हैं कि यह कारगर होगा. गुडलक. मोहम्मदकैफ ने लिखा कि- 6 महीने पहले मोहम्मद शमी की गिनती अच्छे बॉलर्स में नहीं होती थी,लेकिन उन्होंने कुछ शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत वर्ल्ड कप में चुने गए हैं. वो औरजडेजा अपनी मेहनत के दम पर वापस आए. कुछ खिलाड़ी निराश भी होंगे लेकिन टीम इंडियाको शुभकामनाएं. क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने वर्ल्ड कप टीम के एलान से पहले हीट्वीट किया कि टीम चुने जाने के बाद भी बदलाव संभव हैं. उन्होंने लिखा, टीम इंडियाका ऐलान हो रहा है लेकिन यह न भूलें कि 23 मई तक आईसीसी की इजाजत के बिना भी टीममें बदलाव संभव हैं.Just remember that the teams being announced for the World Cup are provisionalselections and can be changed till May 23rd without ICC permission.— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 15, 2019 वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया कोशुभकामनाएं दी हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कीथी मैदान में बहस