वुमेन्स बिग बैश लीग 2021. ऑस्ट्रेलिया की इस लीग में भारत की सुपरस्टार स्मृतिमांधना छा गई हैं. बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मक्काए शहर में खेले गए सिडनी थंडर्सऔर मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबले में स्मृति ने ताबड़तोड़ शतक ठोका है. स्मृतिने महज़ 64 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली और BBL में अपना पहला शतक जमा दिया.हालांकि इस बेमिसाल पारी के बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं. स्मृति कीटीम इस मैच को पांच रनों से हार गई. इस मुकाबले में सिडनी थंडर्स ने टॉस जीतकर पहलेफील्डिंग का फैसला किया. लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने इस डिसीज़न को शुरुआतमें ही गलत कर दिया. मेलबर्न टीम के शुरुआत में विकेट गिरे लेकिन उधर भी काम भारतीयबल्लेबाज़ ने ही बनाया. टीम इंडिया की स्टार हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ बैटिंग की.उन्होंने 55 गेंदों पर नॉट-आउट 81 रन बनाए. जिसकी मदद से उनकी टीम 175 रनों तकपहुंच सकी. अब सिडनी की टीम को ये टार्गेट चेज़ करना था. शुरुआत में ही 46 रनों तकटीम ने दो विकेट गंवा दिए. लेकिन स्मृति एक एंड पर डटी रहीं. उन्होंने किसी भी पलअपने अटैकिंग माइंड सेट को धीमा नहीं पड़ने दिया. स्मृति ने महज़ 31 गेंदों मेंअपना पचासा पूरा कर लिया. इसके बाद भी वो जमकर खेलती रहीं और 57 गेंदों में शतक भीपूरा कर लिया.HUNDRED! Superb knock from Smriti Mandhana to bring up her maiden WBBL hundredoff 57 balls in Mackay 💯⭐LIVE: https://t.co/e5UVmR8Ekj #WBBL07 pic.twitter.com/oZFmmihnEY — Weber Women'sBig Bash League (@WBBL) November 17, 2021 इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलियन धरती पर सभीफॉर्मेट में शतक बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनके अलावा एलिसा पेरी नेटेस्ट, वनडे और T20 में शतक जमाया है. वहीं बात स्मृति की करें तो उन्होंने 2016में वनडे में, 2021 में टेस्ट में और अब 2021 में फिर से T20 फॉर्मेट मेंऑस्ट्रेलिया में शतक लगा दिया है. इतना ही नहीं T20 क्रिकेट में तो स्मृति, मितालीराज के बाद दूसरी ऐसी भारतीय बल्लेबाज़ बन गईं हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में दोशतक लगाए हैं. हालांकि इस बेमिसाल पारी और बेमिसाल रिकॉर्ड के बावजूद स्मृति की टीमसिडनी थंडर्स वुमेन्स बिग बैश लीग 2021 के नॉक-आउट की रेस से बाहर हो गई है. स्मृतिमांधना ने इस टूर्नामेंट में अब तक कमाल की बैटिंग की है. उन्होंने 2021 के सीज़नमें बिग बैश लीग में 348 रन बनाए हैं और वो सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों में चौथेस्थान पर हैं. टॉप-4 में दूसरे स्थान पर हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं. हरमनप्रीत ने 10मैचों में 390 रन बनए हैं. लिस्ट को टॉप कर रही हैं बीथ मूनी. बीथ मूनी के नाम कुल497 रन हैं.