यह दिसंबर की एक शाम थी. जब मुंबई में 'लल्लनटॉप शो' का मजमा लगा. इसी में एक सेशनथा बॉलीवुड गाने लिख रहे गीतकारों का. सेशन में कौन कौन थे? राजशेखर, जिन्हें आप'तनु वेड्स मनु' के दोनों पार्ट्स के गाने लिखने के लिए जानते हैं. कुमार, जो आज कलके सबसे हिट गाने लिखते हैं नौजवानों की भाषा में. 'बेबी डॉल', 'चिट्टियां कलाइयां'और 'इशक तेरा तड़पावे' इन्होंने ही लिखे हैं. और तीसरे थे पुनीत शर्मा, जिन्होंने'रिवॉल्वर रानी' और 'औरंगजेब' के गाने लिखे. इन तीनों से नए गानों की भाषा और तमामचीजों पर बात की, कुलदीप सरदार ने. तीनों ने बताया कि उन्हें अपने गानों के लिए नएशब्द कहां से मिलते हैं. गाने लिखते हुए किस किस तरह के प्रेशर होते हैं. 'कविताई'को लेकर उनकी क्या राय है और हाल के दौर में उनके पसंदीदा गाने कौन से हैं, आदिआदि. अभी तक आपने इस बातचीत का एक अंश देखा था. अब पूरा वीडियो आ गया है. देखिए.https://www.youtube.com/watch?v=IF_SAuIoKq8