पाकिस्तानी विराट पर मौज ले रहे थें, वसीम अकरम ने चुप करा दिया!
इंडिया ने बांग्लादेश को हराया.
.webp?width=210)
टीम इंडिया ने जब से बांग्लादेश को हराया है, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की चांदी हो गई है. कोई बांग्लादेश टीम को ट्रोल कर रहा है, तो कोई अंपायर्स के पीछे पड़ा है. इस मैच के बाद कई लोगों ने विराट कोहली पर भी सवाल उठाए हैं. विराट जब भी मैदान पर होते हैं तो गलत फैसले देख वो शब्दों से या हावभाव से कुछ ना कुछ ज़रूर कहते हैं. पहले पाकिस्तान वाले मैच में उन्होंने अंपायर से नो बॉल की मांग की. और अब बांग्लादेश के खिलाफ़ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैन्स विराट और भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं.
भारतीय पारी के 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बांग्लादेशी बॉलर हसन महमूद ने शॉर्ट बॉल डाली. कोहली ने नो बॉल की मांग की, और अंपायर मरे इरासमस ने फैसला कोहली के हक में सुना दिया. इसके बाद शकीब-अल-हसन और विराट कोहली ने पास आकर बातचीत भी की. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर लोगों के हाथ मौका लग गया. इस पर खूब चर्चा हुई कि क्या अंपायर्स विराट के दबाव में रहते हैं. इन सब के बीच पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब मलिक ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है.
पाकिस्तानी चैनल A स्पोर्ट्स पर बात करते हुए शोएब मलिक ने कहा -
वकार यूनुस ने जवाब देते हुए कहा -
लेकिन वसीम अकरम ने शोएब और वकार से अलग बयान दिया. उन्होंने विराट के बचाव में आते हुए कहा -
भारत और बांग्लादेश मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने विराट कोहली और केएल राहुल के शानदार अर्धशतकों की मदद से 184 रन बनाए. इस स्कोर के बाद मैच में बारिश आ गई और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य दिया गया. जिसके जवाब में बांग्लादेश 146 रन ही बना सका.
रोहित शर्मा की बैटिंग के ये आंकड़े देख लेंगे तो खुद कहेंगे सबसे पहले इन्हें ड्रॉप करो

.webp?width=60)

